आज के दुर्योधन व दुशासन कितना भी प्रयास कर लें, लेकिन नरेंद्र मोदी जैसे भीष्म को नहीं रोक पाएंगे : नायब सैनी
कांग्रेस ने सबसे बड़ी पंचायत संसद में नारी शक्ति का चीर हरण करने का काम किया

सत्य खबर हरियाणा
CM Nayab Saini : नारी शक्ति वंदन बिल को रोक कर कांग्रेस ने लोकतंत्र की मर्यादा को तार तार किया है। आज मेरे अंदर पीड़ा है, क्योंकि कांग्रेस ने महिलाओं के सम्मान को कुचलने का काम किया है। देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद में नारी शक्ति का चीर हरण करने का काम किया है। संसद में आज के दुर्योधन व दुशासन नारी शक्ति वंदन बिल को रोकने का कितना भी प्रयास कर लें, लेकिन नरेंद्र मोदी जैसे भीष्म को नहीं रोक पाएंगे। यह बात हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज रोहतक में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गत 16 व 17 अप्रैल को देश की सर्वोच्च पंचायत में हमारी बहन बेटियों के हक पर विपक्ष ने जो डाका डाला उससे मेरा मन दुखी है। उन्होंने कहा कि संसद में जो कुछ हुआ वह न केवल अलोकतांत्रिक बल्कि हमारे देश की आधी आबादी के भविष्य पर एक बड़ा प्रहार है।गत 16 अप्रैल को केंद्र सरकार ने लोकसभा में तीन क्रांतिकारी विधेयक पेश किए। इनमें संविधान 131वां संशोधन विधेयक, परिसीमन विधेयक और केंद्र शासित प्रदेश कानून संशोधन विधेयक शामिल थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अनुसार महिला आरक्षण 2026 के बाद होने वाली जनगणना और परिसीमन के बाद लागू होना था। यदि हम जनगणना और लंबी परिसीमन प्रक्रिया का इंतजार करते तो हमारी बहनों को 2029 के आम चुनाव में भी 33% आरक्षण का लाभ नहीं मिल पाता। इसलिए इस आरक्षण को जनगणना की शर्त से अलग किए जाने का निर्णय लिया गया। लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने एक बार फिर महिलाओं के अधिकारों के रास्ते में रोड़े अटकाने का काम किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गृहमंत्री ने संसद में तथ्यों के साथ स्पष्ट किया कि किसी भी राज्य का प्रतिनिधित्व कम नहीं होगा। वर्ष 1971 में हमारी आबादी 54 करोड़ थी तब लोकसभा की सीटें 550 तय की गई। आज हमारी आबादी 140 करोड़ इसलिए यह आवश्यक की लोकसभा की सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 की जाए। इसको लेकर विपक्ष ने एक और झूठ फैलाया कि इससे दक्षिण भारत के राज्यों को नुकसान होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की नकारात्मक और विकास विरोधी राजनीति का मूल मंत्र रहा है अटकाओ, लटकाओ व भटकाओ। महिलाओं के अधिकारों पर राजनीति करने वालों को देश की महिलाएं कभी माफ नहीं करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास ना नीति है, ना नीयत और ना ही नेतृत्व है। लेकिन भाजपा का संकल्प है कि नारी सम्मान, नारी अधिकार व नारी नेतृत्व।सीएम नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण बिल को रोक कर जश्न मना रही है। कांग्रेस की नकारात्मक व विकास विरोधी राजनीति देश के सामने आ गई है। कांग्रेस ने हमेशा देश को आगे बढ़ाने वाली चीजों का विरोध किया। देश की महिलाओं पर कांग्रेस राजनीति कर रही है, जिसे महिला कभी माफ नहीं करेगी। कांग्रेस को डर है कि महिला सशक्त हो गई तो उनकी राजनीति खत्म हो जाएगी।
सीएम नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस व विपक्षी पार्टियां पीएम नरेंद्र मोदी को गाली देने का काम करते है, लेकिन कम से कम महिलाओं को तो अपमानित ना करते। राहुल गांधी ने महिलाओं के सम्मान से मजाक किया है। 2029 में कांग्रेस का सुपड़ा साफ होगा और कांग्रेस कहीं दिखाई नहीं देगी।
देश की 142 सीटों में जनसंख्या 20 लाख से अधिक
सीएम नायब सैनी ने कहा कि देश की 142 लोकसभा सीटों पर जनसंख्या 20 लाख से अधिक हो गई है। इसलिए आज परीसिमन की जरूरत है, जिससे लोकसभा की सीट बढ़कर 850 हो जाएं। लेकिन कांग्रेस ने महिलाओं के साथ धोखा किया, महिलाओं को अपमानित किया। कांग्रेस झूठ फैलाने में लगी हुई है। सुबह उठते ही दिल्ली से एक झूठ ट्रक भरकर चलता है जो पूरे देश में जाता है।
कांग्रेस के पल्ले नहीं बचा कुछ
सीएम नायब सैनी ने कहा कि संविधान की किताब को राहुल गांधी अपने साथ लेकर घूम रहे थे, लोगों में झूठ फैलाया कि संविधान को खतरा है। खतरा संविधान को नहीं, बल्कि खतरा तो कांग्रेस को है। कांग्रेस के पल्ले कुछ नहीं बचा। महिलाओं का सम्मान कांग्रेस ने नहीं किया, इसलिए उनकी हालत खराब होने वाली है।
#Haryana #NarendraModi #Bhishma #Duryodhan #Dushasan #NayabSaini #Leadership #IndianPolitics #StrengthInUnity #Resilience #PoliticalFigures #Motivation #Empowerment #Inspiration #VoiceOfThePeople #ChangeMakers #SocialMediaIndia #NationalInterest #BharatiyaJanataParty #Democracy