ताजा समाचारवायरलहरियाणा

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट को परेशान करने पर कोच बर्खास्त

सुमित अंतिल और नीरज चोपड़ा ने की थी नवल सिंह की शिकायत

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Coach Dismiss : भारतीय पैरालंपिक कमेटी ने बड़ा कदम उठाते हुए कोच नवल सिंह को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट सुमित अंतिल द्वारा लगाए गए मानसिक उत्पीड़न के आरोपों और अन्य खिलाड़ियों की शिकायतों के बाद की गई। जिन खिलाड़ियों ने शिकायत की उनमें नीरज चौपड़ा का नाम भी सामने आया है। इस फैसले को खिलाड़ियों और खेल जगत के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिस प्रकार से तेजी से कार्रवाई हुई है वह अपने आप में एक मिसाल है और भविष्य में किसी भी कोच द्वारा किसी भी खिलाड़ी को परेशान करने से पहले कई बार सोचने पर मजबूर करने का काम करेगी।

यहां खास बात यह भी है कि नवल सिंह पर आरोप लगाने वाले खिलाड़ी वह हैं, जिन्होंने खेल जगत में भारत का नाम रोशन करने का काम किया है। इसके बावजूद इन खिलाड़ियों को कोच द्वारा परेशान किया जाना अपने आप में बड़ी बात है।

सरकारी पैसे पर परिवार और दोस्तों के साथ मौज मस्ती पड़ गई भारी

सुमित अंतिल ने लगाए गंभीर आरोप

सुमित अंतिल ने नवल सिंह पर मानसिक प्रताड़ना और अपशब्द कहने के आरोप लगाए थे। उन्होंने इस मामले की शिकायत भारतीय खेल प्राधिकरण से भी की थी। अंतिल ने कहा कि कोच का व्यवहार खिलाड़ियों के लिए असहज और अपमानजनक था।

पीसीआई अध्यक्ष ने दी जानकारी

पीसीआई अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने इस फैसले की पुष्टि करते हुए कहा कि शिकायतें मिलने के बाद हमने तुरंत संज्ञान लिया। एथलीटों को अपनी बात रखने का पूरा मौका दिया गया। आरोप गंभीर थे और शुरुआती सबूत भी मिले, जिसके बाद आपात बैठक में नवल सिंह को हटाने का फैसला लिया गया।

अन्य खिलाड़ियों ने भी की शिकायत

सिरसा में आकर गिरा पाकिस्तानी गुब्बारा

सिर्फ सुमित अंतिल ही नहीं, बल्कि अन्य खिलाड़ियों ने भी नवल सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक नीरज चौपड़ा का नाम भी सामने आया, जिनके साथ कथित तौर पर गलत व्यवहार किया गया।

मानसिक उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के आरोप

सुमित अंतिल ने आरोप लगाया: ‘नवल सिंह ने हमारा मानसिक उत्पीड़न किया और मेरे व नीरज के परिवार के साथ भी दुर्व्यवहार किया। वह जानबूझकर अपमानजनक बातें रिकॉर्ड कर टीम मैनेजमेंट के साथ सांझा करते थे।’

आपात बैठक के बाद लिया गया फैसला

पीसीआई ने सभी शिकायतों और मौखिक सुनवाई की समीक्षा के बाद आपात बैठक बुलाई। जांच में शुरुआती स्तर पर आरोप सही पाए जाने के बाद कमेटी ने सर्वसम्मति से नवल सिंह को तुरंत हटाने का निर्णय लिया। द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित नवल सिंह 2015 से कोचिंग कर रहे थे और हाल ही में एथलीट सचिन यादव को ट्रेनिंग दे रहे थे। इस कार्रवाई के बाद उनके करियर पर बड़ा असर पड़ सकता है। खिलाड़ियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पीसीआई ने त्वरित कार्रवाई की है। यह फैसला खेल जगत में खिलाड़ियों की सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देने का संकेत देता है।

हरियाणा कैबिनेट का फैसला, 27 अप्रैल को हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र

#Haryana #CoachSacked #Harassment #OlympicGoldMedalist #SportsNews #CoachingDrama #AthleteProtection #SafetyInSports #SportsEthics #ZeroTolerance #Accountability #VictimSupport #SportsCommunity #WomenInSports #Olympics #HaryanaSports #CoachingIssues #JusticeForAthletes #SportsIntegrity #ProtectOurAthletes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button