हरियाणा में पुलिस भर्ती की प्रक्रिया हुई शुरू, अभ्यार्थियों का पीएमटी टेस्ट होने लगा
अगस्त तक प्रदेश को मिल जाएंगे 5500 नए पुलिस कर्मी

सत्य खबर हरियाणा
Haryana Police Recruitment : हरियाणा में 5500 पुलिस वालों की भर्ती की प्रक्रिया आज शुरू हो गई। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस भर्ती के पीएमटी टेस्ट के लिए पंचकूला स्थित देवीलाल स्टेडियम में बड़े पैमाने पर इंतजाम किए हैं। आज पहले दिन कुल 700 आवेदकों का पीएमटी किया जाएगा। कल से इनकी संख्या बढ़कर 1000 से 3000 तक हो जाएगी।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग प्रदेश में 5500 पुलिस वालों की भर्ती की प्रक्रिया को तेज गति से आगे बढ़ा रहा है और माना जा रहा है कि अगस्त तक इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। 5500 पुलिस वालों की भर्ती के लिए पीएमटी के लिए कल 3 लाख से ज्यादा आवेदन को में से करीब 83000 आवेदकों को बुलाया गया है। आयोग ने इसके लिए एक पद के लिए 15 आवेदकों को आमंत्रित किया है। पीएमटी के बाद पीएसटी टेस्ट किया जाएगा और उसके बाद सूची जारी की जाएगी।
गर्मी का मौसम का ध्यान में रखते हुए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सुबह 6:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक पीएमटी टेस्ट करवाने का फैसला किया है। तीन बैच पूरे होने के बाद पीएसटी भी शुरू कर दिया जाएगा। पीएसटी टेस्ट भी सुबह और शाम के सत्रों में आयोजित किया जाएगा।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और प्रदेश सरकार ने मिलकर प्रदेश भर से सड़क मार्ग से आने वाले आवेदकों के लिए जीरकपुर में बसों की व्यवस्था की गई है। यह बसें इन आवेदकों को सीधे स्टेडियम लेकर जाएंगी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने साफ किया है अगर किसी गर्भवती कैंडिडेट को पीएमटी से छूट चाहिए तो उन्हें पीएमटी का शेड्यूल जारी होने से पहले ही अपने जिले के सीएमओ से मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करवा कर आयोग कार्यालय में जमा करवाना होगा। शेड्यूल जारी होने के बाद किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी। जहां तक सवाल गर्भवती कैंडिडेट के पीएसटी में छूट का सवाल है तो ऐसी महिलाओं का पीएसटी टेस्ट नहीं लिया जाएगा। लेकिन फाइनल चयन से पहले ऐसी महिलाओं को अपनी दक्षता साबित करनी होगी।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने साफ किया है कि अगर किसी अभ्यर्थी को उसके पीएमटी टेस्ट में कुछ गड़बड़ लगती है तो वह मौके पर ही आपत्ति फार्म लेकर उसे भरकर कमेटी के पास जमा करवा सकता है जिससे उसका पीएमटी टेस्ट दोबारा हो सकेगा।
देवीलाल स्टेडियम में देवीलाल स्टेडियम में पीएमटी टेस्ट के लिए 21 मशीन लगाई गई है अर्थात एक साथ 21 अभ्यार्थियों का टेस्ट हो पाएगा और एक अभ्यार्थी के टेस्ट में 15 मिनट लगेंगे जिससे 15 मिनट में 21 अभ्यार्थियों का टेस्ट क्लीयर हो सकेगा।
#PoliceRecruitmentHaryana #RecruitmentProcess #PMTTest #HaryanaPolice #JoinTheForce #FuturePolice #CandidateSelection #FitForDuty #ServingTheCommunity #HaryanaJobs #CareerInPolice #PoliceTraining #LawEnforcement #AimForTheBadge #HaryanaCareers #PublicService #BecomeAPoliceOfficer #HaryanaYouth #PoliceForce2023