Karnataka election result: कॉंग्रेस के पूर्व मंत्री कप्तान अजय यादव का बयान, कर्नाटक में हनुमान जी ने मारी बीजेपी की कमर में गदा

Satyakhabarindia

Karnataka election result: कर्नाटक पर हुई जीत पर कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कर्नाटक की जनता ने सांप्रदायिक ताकतों को शिकस्त दी है। कर्नाटक में हनुमान जी ने अपने गदा की ताकत दिखा दी।  कप्तान अजय यादव ने कहा कि बीजेपी ने शहीदों के बलिदान पर लोगों से वोट मांगा था। जबकि कॉंग्रेस ने विकास और लोगों की मूलभूत सुविधाओं के मुद्दों पर चुनाव लड़ा था। जिसका नतीजा ये हुआ कि लोगों ने कॉंग्रेस की सरकार बनाई है।

बीजेपी ने छल से कर्नाटक में गिराई उनकी सरकार: कैप्टन अजय सिंह यादव 

कप्तान अजय ने कहा कि पिछले बार बीजेपी ने छल से कर्नाटक (Karnataka election result) में उनकी सरकार गिरा दी थी। लेकिन इस बार जनता ने पूरा बहुमत दिया है। उन्होने कहा कि राहुल गाँधी कि यात्रा का पूरे देश में असर हुआ है। जिस तरह से कर्नाटक में सरकार बनाई है। वर्ष 2024 में देश में भी कॉंग्रेस की सरकार बनेगी। कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि महिला खिलाड़ी धरने पर बैठी है, पुलवामा अटैक पर सत्यपाल मलिक ने देश को सच बता दिया, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार सभी को ध्यान में रखकर कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस को चुना है।

निशानदेही के दौरान पुलिस से हाथ छुड़ाकर पुल से कुदा बदमाश, घायल

भाजपा देश की संवैधानिक संस्थाओं को ध्वस्त करने वाली टीम बन गई: अजय सिंह यादव

अजय सिंह यादव ने कहा भाजपा देश की संवैधानिक संस्थाओं को ध्वस्त करने वाली टीम बन गई है। इस साल होने वाले राजस्थान छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी और उसके बाद 2024 में देश व हरियाणा प्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी।

 

इनेलो ने बीजेपी सरकार द्वारा बिजली के निजीकरण करने की चाल पर उठाए गंभीर सवाल

 

गर्भावस्था के दौरान छुट्टी मांगने पर छुट्टी देने की जगह नौकरी समाप्त करना उचित नहीं : हाईकोर्ट
Scroll to Top