हरियाणा में आज और कल कई स्थानों पर होगी हल्की बारिश, 27 जुलाई को तेज बारिश का अलर्ट

Satyakhabarindia

प्रदेश में हिसार सबसे गर्म और नारनौल सबसे ठंडा इलाका

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : हरियाणा में मानसून हालांकि इस समय कमजोर पड़ा हुआ है लेकिन इसके बावजूद कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की जा रही है। आज और कल यहां होगी बारिश 24 जुलाई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में कहीं-कहीं और उत्तर-पूर्वी जिलों में कई स्थानों पर वर्षा हो सकती है। 25 जुलाई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। आज सुबह से हरियाणा के आसमान पर बादल छाए हुए हैं तथा कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ औसत समुद्र तल पर अब जैसलमेर, कोटा, गुना, सागर, डाल्टनगंज, दीघा से होकर गुज़र रही है। इसके बाद यह दक्षिण- पूर्व दिशा में उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रही है। यह ट्रफ समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई तक फैली हुई है और ऊंचाई के साथ दक्षिण- पश्चिम दिशा की ओर झुकी हुई है।

पूर्व-पश्चिम शियर ज़ोन लगभग 23° उत्तरी अक्षांश के साथ समुद्र तल से 3.1 से 7.6 किमी की ऊंचाई के बीच उत्तर प्रायद्वीपीय भारत के ऊपर बना हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है।
पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और आसपास के क्षेत्रों पर समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर ओडिशा तट ऊपर समुद्र तल से 5.8 से 7.6 किमी की ऊंचाई के बीच बना हुआ है।

बोंदकलां के पास पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

हिसार में रात को अचानक मौसम बदलने से झमाझम बारिश हुई। यमुनानगर में भी बूंदाबांदी हुई। थोड़ी सी बारिश में ही सड़कों पर पानी भर गया। फतेहाबाद में लगातार तीसरे दिन भी बूंदाबांदी हुई।

मौसम विभाग के अनुसार 25 जुलाई से मौसम में बदलाव शुरू होगा और उत्तर और उत्तर-पूर्वी हरियाणा के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना बनेगी। 27 जुलाई को मानसून और अधिक सक्रिय रहेगा जिसके कारण प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में मानसून ट्रफ श्रीगंगानगर, रोहतक, दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, डाल्टनगंज, दीघा होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिल रही है, जिससे हरियाणा में अगले 4-5 दिन बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी।

हरियाणा में 3 दिन बाद 27 जुलाई से प्रदेश में मानसून फिर से एक्टिव होगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। हालांकि किसी जिले के लिए विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।

27 जुलाई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और आसपास के जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इससे निचले इलाकों में जलभराव और स्थानीय स्तर पर जलजमाव की स्थिति बन सकती है।

पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की कमजोर कड़ी साबित हुए दक्षिणी हरियाणा पर अब कांग्रेस की नजर

हरियाणा में अब तक 24% कम बारिश मानसून सीजन (1 जून से अब तक) के दौरान हरियाणा में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश में अब तक करीब 176 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है, जबकि इस अवधि में लगभग 231 मिमी वर्षा सामान्य मानी जाती है। यानी राज्य में अब भी करीब 24 प्रतिशत वर्षा की कमी बनी हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों की बारिश से इस कमी में कुछ सुधार हो सकता है।

हरियाणा में अधिकतम तापमान

हरियाणा के अधिकतम तापमान में कल पहले दिन के मुकाबले 0.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके बावजूद यह सामान्य के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान हिसार में 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद सिरसा में 34.4 डिग्री और रोहतक में 34.0 डिग्री दर्ज किया गया। अंबाला में अधिकतम तापमान 33.4, करनाल में 32.8, भिवानी में 30.0, चरखी दादरी में 34.1, फतेहाबाद में 33.2, गुरुग्राम में 33.7, झज्जर में 32.2, जींद में 34.3, कैथल में 33.6, नूंह में 32.3, पलवल में 32.6, रेवाड़ी में 30.7, सोनीपत में 34.4 तथा यमुनानगर में 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा में न्यूनतम तापमान

रोहतक में 152 डी पर कार ने पीछे से मारी ट्रक में टक्कर, तीन की मौत

प्रदेश में न्यूनतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले 0.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश का न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। सबसे कम न्यूनतम तापमान नारनौल में 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हिसार में 26.6 डिग्री, अंबाला में 27.8 डिग्री, करनाल में 27.0 डिग्री और रोहतक में 26.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

#HaryanaWeather #RainAlert #LightRain #HeavyRain #WeatherUpdate #Monsoon2026 #HaryanaNews #RainForecast #WeatherWarning #StaySafe #ClimateChange #WeatherConditions #HaryanaUpdates #RainyDays #Meteorology #WeatherReport #Nature #Environment #LocalNews #CommunityAlert

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top