गुरुग्राम में शराब का ठेका बना टूरिस्ट स्पॉट, शराब की बोतल के साथ सेल्फी का अलग ही मजा

Satyakhabarindia

स्कॉटलैंड से इंपोर्ट होकर शराब के ठेके पर पहुंची 75 लाख रुपए की एक बोतल

सत्य खबर हरियाणा

Liquor shop become a tourist spot : गुरुग्राम में ब्रिस्टल चौक के पास शराब के ठेके पर रखी 75 लाख की शराब की बोतल लोगों के बीच कोतुहल का विषय बन गई है। यहां जी-टाउन ठेके पर सुबह चार बजे तक भीड़ लगी रहती है। वर्तमान में यह शराब का ठेका किसी टूरिस्ट स्पॉट से कम नजर नहीं आता है।

हरियाणा का मिलेनियम सिटी गुरुग्राम अपनी चमचमाती ऊंची इमारतों, कॉरपोरेट कल्चर और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है। लेकिन इन दिनों इस शहर की लाइफस्टाइल में एक नया और बेहद आलीशान ट्रेंड जुड़ गया है। दरअसल, देश के सबसे महंगे 100 करोड़ की फीस वाले शराब के ठेके पर देश की सबसे महंगी शराब की बोतल बिक्री के लिए पहुंच चुकी हैं। यह एक-दो या पांच लाख की नहीं बल्कि 75 लाख रुपए की बोतल है। जिसे स्कॉटलैंड से इंपार्ट करके मंगवाया गया है।

दिल्ली में महिलाओं पर लाठीचार्ज को लेकर हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष बोली, महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार की ज्यादती स्वीकार्य नहीं है

शहर के सबसे पॉश इलाके एमजी रोड पर स्थित ब्रिस्टल होटल के पास जी टाउन वाइन शॉप पर रखी इस महंगी शराब की बोतल ड्रिंक लवर्स के बीच चर्चा की विषय बनी हुई है और बड़ी संख्या में लोग इसके साथ सेल्फी लेने आ रहे हैं।

गुरुग्राम लाइफस्टाइल और लग्जरी का ठिकाना

गुरुग्राम की नाइटलाइफ और पार्टी कल्चर हमेशा से सुर्खियों में रहता है, लेकिन 75 लाख रुपए कीमत की सिंगल माल्ट व्हिस्की ने लग्जरी लाइफस्टाइल की परिभाषा ही बदल दी है। इस शराब ठेके के ठेकेदार का दावा है कि स्कॉटलैंड से विशेष रूप से इंपोर्ट की गई यह बोतल पूरे भारत में इकलौती है।

इस बोतल की सुरक्षा और रखरखाव किसी बेशकीमती आभूषण की तरह किया जा रहा है। शहर के रईसों, कद्रदानों और पेज-3 हस्तियों के लिए यह शराब सिर्फ एक ड्रिंक नहीं, बल्कि स्टेटस सिंबल और प्रतिष्ठा का नया पैमाना बन चुकी है।

गुरुग्राम में ब्रिस्टल चौक के पास 100 करोड़ के ठेके पर 75 लाख की बोतल के साथ लक्की कस्टमर को सवा लाख की बाइक दी जाएगी।

युवा इनेलो और छात्र इकाई 24 जुलाई को पूरे हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर करेगी प्रदर्शन और उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम सौंपेंगी ज्ञापन

कौतूहल का केंद्र बनी स्कॉटलैंड की शराब

एमजी रोड का यह ठेका आजकल केवल शराब खरीदने वालों के लिए ही नहीं, बल्कि इसे देखने आने वाले लोगों के लिए एक टूरिस्ट स्पॉट जैसा बन गया है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग सिर्फ इस 75 लाख रुपए की बोतल की एक झलक पाने और उसके साथ सेल्फी लेने पहुंच रहे हैं। युवाओं और दिल्ली-एनसीआर के एलीट क्लास के बीच यह चर्चा का मुख्य विषय बन चुका है। वीकेंड्स पर तो यहां सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और लाइफस्टाइल ब्लॉगर्स भी पहुंच रहे है, जो इस ‘महंगे शौक’ को अपने कैमरों में कैद कर रहे हैं।

करोड़ों का ठेका और बदलता शौक

गुरुग्राम का यह लाइफस्टाइल बदलाव अचानक नहीं आया है। आबकारी नीति और शहर के तेजी से बढ़ते वेल्थ क्रिएशन ने इसे एक बड़ा मार्केट बना दिया है। जब शराब के आउटलेट्स के लिए करीब 100 करोड़ रुपए के ठेके खुल रहे हों, तो वहां ऐसी दुर्लभ और महंगी शराब का मिलना लाजिमी है। यह शराब की बोतल दिखाती है कि गुरुग्राम के लोगों का लाइफस्टाइल अब केवल महंगी गाड़ियों या फ्लैट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उनके बार कैबिनेट में रखी शराब भी उनकी नेटवर्थ बयां करती है।

प्रीमियम लाइफस्टाइल टारगेट कस्टमर

अपनी राजनीतिक जमीन खो चुके राजनीतिक दल छात्रों के बहाने राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं : नायब सैनी

जी-टाउन ब्रिस्टल चौक के सेल्स इंचार्ज जेम्स का कहना है कि स्कॉटलैंड के प्रीमियम डिस्टिलरी से आई यह बोतल प्रीमियम लाइफस्टाइल जीने वाले उन लोगों को टारगेट करती है जो दुनिया की सबसे दुर्लभ चीजों को अपने कलेक्शन का हिस्सा बनाना चाहते हैं।

आम आदमी भले ही इस कीमत को देखकर हैरान हो, लेकिन साइबर सिटी के हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स के लिए यह एक कलेक्शन एडिशन है। दूसरी ब्रांच वे इस बोतल को पूर्व में सेल कर चुके हैं।

#HaryanaTourism #GurugramAttractions #LiquorShopSelfie #UniqueExperiences #TravelInHaryana #GurugramDiaries #SelfieWithLiquor #TouristSpot #HaryanaAdventures #ExploreGurugram #CulturalExperiences #HaryanaLife #GurugramVibes #LiquorTourism #TravelPhotography #HaryanaCulture #GurugramSelfies #LocalAttractions #HaryanaExcursions #GurugramFun

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top