मृतक ठेकेदार का भतीजा इस घटना में हुआ घायल, पुलिस कर रही जांच
सत्य खबर हरियाणा
Murder in Bahadurgarh : झज्जर जिले के गांव छारा में देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। गांव के ही दो युवकों ने सिक्योरिटी ठेकेदार नीरज को पार्टी और जरूरी बातचीत करने का बहाना बनाकर बहराना रोड पर बुलाया। जहां कहासुनी के बाद एक आरोपी ने साथी से पिस्तौल लेकर नीरज पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल नीरज की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे उसका भतीजा मनजीत गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में चुनाव का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटना बीती आधी रात की है।

गांव छारा निवासी नीरज ने छारा टोल प्लाजा पर सिक्योरिटी का ठेका ले रखा था। शनिवार और रविवार की मध्य आधी रात को उसके पास गांव के ही तीन युवकों का फोन आया। तीनों ने उसे पार्टी करने और जरूरी बात करने के बहाने बुलाया। नीरज अपने भतीजे मनजीत के साथ उनके पास पहुंचा।
बताया जा रहा है कि वहां किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान आरोपियों में से एक ने दूसरे से पिस्तौल लेकर नीरज पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। नीरज को चार से पांच गोलियां लगीं। जब भतीजे मनजीत ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके पैर में भी गोली मार दी।
दोनों घायलों को तुरंत रोहतक के काइनॉस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। मनजीत का उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
सूचना मिलते ही थाना आसौदा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब 11:40 बजे गांव छारा निवासी नीरज को गांव के ही दो भाईयों ने फोन कर बहराना रोड पर बुलाया था।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में आपसी विवाद हत्या की वजह माना जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
#HaryanaNews #Bahadurgarh #ContractorIncident #CrimeReport #LocalNews #JusticeForVictim #SafetyConcerns #CommunityAwareness #LawAndOrder #ViolencePrevention #PublicSafety #CrimeAwareness #TragicEvent #PoliceInvestigation #JusticeMatters #NeighborhoodWatch #StayInformed #BreakingNews #CrimeAlert #HaryanaCrime