एसपीजी ने नहीं दी शहर के बीच से गुजरने की इजाजत, प्रधानमंत्री का काफिला देखने की उम्मीदें हुई धूमिल, रेहड़ी-पटरी वालों को राहत
सत्य खबर हरियाणा
PM visit in Jind : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जींद कार्यक्रम में बड़ा बदलाव हुआ है। पहले प्रधानमंत्री को पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर उतरकर शहर के बीच से जींद जंक्शन जाना था लेकिन प्रधानमंत्री के विशेष सुरक्षा समूह ने कार्यक्रम में बड़ा बदलाव करते हुए हेलीपैड रेलवे रामलीला मैदान में तैयार करवा दिया है। अब प्रधानमंत्री सीधे रेलवे रामलीला मैदान में उतरेंगे और वहां से हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने, जींद और नरवाना रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करने सहित कई अन्य रेलवे कार्यक्रमों के उद्घाटन और शिलान्यास के बाद वह रैली के लिए रवाना होंगे। नवीनतम जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री जींद जंक्शन से गाड़ी के द्वारा पटियाला चौक होते हुए बाईपास से रैली स्थल पर जाएंगे। बताया गया कि प्रधानमंत्री का काफिला बाईपास से सीधे गोहाना रोड पर आएगा और गोहाना रोड से वह पुलिस अधीक्षक निवास के सामने वाली सड़क से रैली स्थल जाएगा। प्रधानमंत्री के इस रूट में हुए इस बड़े बदलाव के बाद जहां शहर के लोगों को प्रधानमंत्री का काफिला सीधा देखने का अवसर नहीं मिल पाएगा वहीं उन लोगों ने रात की सांस ली है जिनका प्रधानमंत्री के इस रूप के कारण रोजगार समाप्त हो गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जींद दौरे से ठीक पहले उनके सड़क मार्ग में बड़ा बदलाव किया गया है। पहले प्रस्तावित लंबे सड़क रूट को घटाकर आधे से भी कम कर दिया गया है। अब प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से सीधे रेलवे जंक्शन के पास स्थित रेलवे रामलीला मैदान में उतरेंगे और वहां से जींद बाईपास होते हुए सीधे रैली स्थल के लिए रवाना होंगे। इसके चलते पहले जिस गोहाना रोड पर वीवीआईपी मूवमेंट प्रस्तावित था, उसे पूरी तरह रूट से बाहर कर दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार पहले प्रधानमंत्री के रेस्ट हाउस से रेलवे जंक्शन तक सड़क मार्ग से जाने का प्रस्ताव था, लेकिन इस रूट का आधे से अधिक हिस्सा कई स्थानों पर सिंगल रोड होने के कारण सुरक्षा एजेंसियों ने इसे वीवीआईपी मूवमेंट के लिहाज से उपयुक्त नहीं माना। सुरक्षा समीक्षा के बाद सड़क मार्ग छोटा करने का फैसला लिया गया। यह फैसला एसपीजी के एडीजी के जींद आकर पीएम के रूट की समीक्षा के बाद लिया गया।
इस बदलाव के साथ ही गोहाना रोड पर पिछले कई दिनों से सुरक्षा के मद्देनजर दुकानों के सामने लगाई गई बांस की बल्लियां भी हटाई जाने लगी हैं। प्रशासन ने इन्हें इसलिए लगाया था, ताकि कोई भी व्यक्ति सड़क किनारे सामान या अन्य वस्तुएं न रख सके और वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान सुरक्षा में बाधा न आए।
रूट बदलने से आम लोगों ने राहत की सांस ली है। यदि पहले वाला मार्ग लागू रहता, तो गोहाना रोड पूरी तरह बंद करनी पड़ती। इससे सिविल अस्पताल, जिला न्यायालय तथा आसपास के सरकारी कार्यालयों में आने-जाने वाले हजारों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता। अब नए रूट के कारण शहर के सबसे व्यस्त हिस्से में यातायात पर अपेक्षाकृत कम असर पड़ेगा।
सुरक्षा एजेंसियों ने प्राथमिकता में रखा छोटा और सुरक्षित रूट
प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए अंतिम समय तक रूट की समीक्षा की गई। सुरक्षा एजेंसियों खासकर एसपीजी ने कम दूरी, नियंत्रित यातायात और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था वाले मार्ग को प्राथमिकता दी। इसी के चलते सड़क यात्रा कम कर दी गई और हेलीकॉप्टर की लैंडिंग रेलवे रामलीला मैदान में कराने का निर्णय लिया गया, जहां से प्रधानमंत्री रेलवे के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीधे रैली स्थल के लिए रवाना होंगे। पीएम अब जींद बाईपास रोड़ से होकर गोहाना रोड़ से रैली स्थल पहुंचेंगे।
#HaryanaNews #PrimeMinistersJindProgram #JindUpdates #GovernmentChanges #PublicSafety #CityCenter #TrafficManagement #HaryanaPolitics #LocalGovernance #CommunityImpact #Leadership #PublicAnnouncement #CivicEngagement #UrbanPlanning #HaryanaDevelopment #PrimeMinisterVisit #JindCity #PolicyChange #CitizenAwareness #HaryanaUpdates