ताजा समाचारराष्‍ट्रीयलाइफ स्टाइलवायरलव्यापारहरियाणा

Manisha Death mystery : मनीषा के पिता की भूख हड़ताल की चेतावनी 30 को ग्रामीण देंगे सांकेतिक धरना और करेंगे भूख हड़ताल

Manisha Death mystery : मनीषा के पिता की भूख हड़ताल की चेतावनी 30 को ग्रामीण देंगे सांकेतिक धरना और करेंगे भूख हड़ताल

Satyakhabarindia

हरियाणा के भिवानी के लोहारू क्षेत्र के गांव ढाणी लक्ष्मण में मंगलवार दोपहर को हुई पंचायत में फैसला लिया कि 30 नवंबर को इस मामले को लेकर सांकेतिक धरना दिया जाएगा। गांव ढाणी लक्ष्मण के मुख्य चौक पर सांकेतिक धरना पर शामिल ग्रामीण भूख हड़ताल भी करेंगे। इस भूख हड़ताल में मनीषा के पिता संजय भी शामिल होंगे। मनीषा के पिता ने साफ किया कि अगर जांच में तेजी नहीं आई तो वह भूख हड़ताल करने पर मजबूर होंगे। इससे पहले मनीषा के पिता ने हाथ जोड़कर सभी से बेटी को न्याय दिलाने की भावुक अपील की। जिस पर ग्रामीणों ने पंचायत में फैसला लिया कि 30 नवंबर को इस मामले को लेकर सांकेतिक धरना दिया जाएगा। गांव ढाणी लक्ष्मण के मुख्य चौक पर सांकेतिक धरना पर शामिल ग्रामीण भूख हड़ताल भी करेंगे। वहीं मनीषा मौत मामले की जांच कर रही सीबीआई से भी मनीषा की मौत का सच सबके सामने लाने की अपील की गई है। वहीं अब तक की जांच से परिजनों को अवगत कराने की भी बात रखी।

गांव ढाणी लक्ष्मण में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे हुई पंचायत में आसपास के गांवों से भी ग्रामीण शामिल हुए। वहीं पिता संजय ने पंचायत में हाथ जोड़कर कहा कि बेटी की मौत पर न्याय दिलाएं। वहीं अब तक सीबीआई की जांच में भी बेटी की मौत के कोई जानकारी परिजनों को नहीं मिली है। जबकि जांच में भी तेजी लाने की बात कही। पंचायत में यह भी कहा गया कि सीबीआई को परिवार को बताना चाहिए कि अब तक की जांच में क्या मिला है और क्या अभी कमी बाकी है।

वहीं पंचायत में पहुंचे किसान नेता सुरेश कौथ ने कहा कि मनीषा मौत मामले में हरियाणा सरकार को चाहिए कि वह सीबीआई को पत्र लिखकर जांच तेज कराए। बेटी की मौत की सच्चाई सबके सामने आनी चाहिए। वहीं उन्होंने एक दिन के सांकेतिक धरना का सुझाव रखा और सरकार को जांच तेज कराने की चेतावनी दी।

स्थानीय निकाय चुनाव में बिजली पानी और सड़क पर रहेगा बीजेपी का फोकस

मनीषा के पिता संजय ने बताया कि घटना को तीन महीने से अधिक हो चुका है, लेकिन CBI अभी तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं ला सकी है। उन्होंने कहा कि हम केवल इतना चाहते हैं कि हमारी बेटी को न्याय मिले। जांच में सच्चाई सामने आए और दोषियों को सजा मिले।

तीन महीने बाद भी जांच अधर में

19 वर्षीय शिक्षिका मनीषा की मौत मामले की जांच CBI कर रही है। एजेंसी अब तक तीन बार भिवानी आ चुकी है और मौके पर जांच भी कर चुकी है। टीम 27 अक्टूबर को दिल्ली लौट गई थी और वर्तमान में वहीं से जांच जारी है। मनीषा के लापता होने के 93 दिन और शव मिलने के 91 दिन पूरे हो चुके हैं। वहीं CBI जांच को शुरू हुए भी करीब 70 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कोई आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया गया।

GJU विवाद ने पकड़ा तूल, JJP के छह कार्यकर्ता गिरफ्तार, जेल भेजे

11 अगस्त को लापता, 13 अगस्त को मिला शव

गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी संजय की बेटी मनीषा 11 अगस्त को सुबह प्ले स्कूल में ड्यूटी पर गई थी। इसके बाद उसने परिवार को बताया था कि वह नर्सिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए जा रही है। लेकिन वह वापस घर नहीं लौटी।
13 अगस्त को उसका शव गांव सिंघानी के खेतों में मिला। परिवार ने इसे हत्या करार देते हुए न्याय की मांग शुरू कर दी थी। शुरुआत में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया, लेकिन 18 अगस्त को पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया। इस रिपोर्ट के बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और आंदोलन तेज हो गया। बढ़ते दबाव के चलते मामले का तीसरी बार पोस्टमॉर्टम एम्स दिल्ली में कराया गया और जांच का जिम्मा CBI को सौंप दिया गया।

CBI अब तक तीन बार कर चुकी जांच

रात को छापेमारी के लिए निकली महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया

CBI की टीम पहली बार 3 सितंबर 2025 को भिवानी पहुंची थी। इसके बाद एजेंसी दो बार और मौके पर आई और गवाहों से पूछताछ की। फिलहाल CBI दिल्ली में रहकर केस से जुड़े सबूतों और रिपोर्टों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button