हरियाणा की प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया के मुक्कों को नहीं सह पाए विरोधी, भारत ने जीते स्वर्ण पदक

Satyakhabarindia

हरियाणा के मुख्यमंत्री बोले, हमारी बेटियों ने बढ़ाया देश का मान-सम्मान

सत्य खबर हरियाणा

Golden achievement of Haryana : ग्लास्गो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आज 10वें दिन भारत की मुक्केबाज प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक भारत की झोली में डाल दिए। पहले प्रीति ने कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो को हराकर महिला 54 किलोग्राम वर्ग का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। मुक्केबाजी में जिन दोनों बेटियों ने स्वर्ण पदक जीते हैं यह दोनों ही हरियाणा के भिवानी की रहने वाली है।

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करेगी कांग्रेस : संजय दत्त

प्रीति ने शुरू से अंत तक मुकाबले पर अपना दबदबा बनाए रखा और अंतिम दौर में सटीक और प्रभावशाली मुक्के बरसाए। भारतीय मुक्केबाज ने पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखते हुए भारत को दिन का पहला स्वर्ण पदक दिलाया।

प्रीति के गोल्ड जीतने के कुछ ही देर बाद जैस्मिन लंबोरिया ने भी भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। भारत की जैस्मीन लैंबोरिया ने दूसरे राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 57 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में उत्तरी आयरलैंड की मौजूदा राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन मिकायला वॉल्श को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

प्रीति की जीत के बाद उसके पिता सोमबीर ने कहा कि स्कॉटलैंड रवाना होने से पहले उसने हमसे कहा था कि चाहे कुछ भी हो जाए, वह देश के लिए मेडल जरूर जीतकर आएगी। उसने अपना वादा पूरा कर दिखाया। उनकी मां शलीन ने कहा- बेटी के घर आने पर चूरमा और खीर खिलाएंगी।

जैस्मिन के गोल्ड मेडल जीतने के बाद उनके पिता जयवीर सिंह ने कहा, ‘हम बहुत खुश हैं, बेटी ने देश के लिए गोल्ड मेडल जीता है। पहले से ही जैस्मिन के जीतने की उम्मीद थी। मैच के बीच में थोड़ा नर्वसनेस जरूर थी। अब भिवानी आने पर बेटी का स्वागत करेंगे।

जींद के गांव बूढ़ाखेड़ा लाठर में महिलाओं ने इंद्र भगवान को प्रसन्न करने के लिए लगाया गुलगुले का भंडारा

भारत के कुल पदकों की संख्या

पुरुषों की तिहरी कूद के फाइनल में प्रवीण चित्रवेल ने 16.58 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर रजत पदक जीता, जबकि सेल्वा प्रभु थिरुमारन ने 16.52 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ कांस्य पदक हासिल किया। इस तरह भारत के पदकों की तालिका में और इजाफा हुआ है। भारत के नाम अब कुल 27 पदक हो गए हैं जिसमें 7 स्वर्ण, 13 रजत और 7 कांस्य पदक अपने नाम किया है। भारत पदक तालिका में शानदार प्रदर्शन करते हुए अब 7वें स्थान पर है। आज के दिन भारत के नाम पदकों की संख्या में और भी इजाफा होने की उम्मीद है। दिन का खेल शुरू होने से पहले भारत के 10 सोने के तमगे दांव पर लगे थे, जिसमें से 2 में भारतीय मुक्केबाजों ने अपना परचम लहराया है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पदक तालिका में ऑस्ट्रेलिया 132 पदकों के साथ पहले स्थान पर है। इंग्लैंड के 82 पदक हैं और वे दूसरे स्थान पर है। 54 पदकों के साथ कनाडा तीसरे और 34 पदकों के साथ स्क्वॉटलैंड चौथे स्थान पर है। नाइजीरिया अपने गोल्ड मेडल की संख्या में अधिकता के कारण पांचवें स्थान पर है। हालांकि, उसके 18 पदक हैं, जिसमें से 9 स्वर्ण पदक हैं। भारत के अब तक 7 गोल्ड मेडल हैं। इसलिए कुल मेडल 27 होने के बाद भी वह पदक तालिका में नाइजीरिया से पीछे 6वें स्थान पर है। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की स्थिति काफी खस्ता है, जिसकी वजह से उसने अब तक सिर्फ 1 कांस्य पदक जीता है और पदक तालिका में 33वें और दूसरे आखिरी स्थान पर है।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बॉक्सर प्रीति पंवार और जैस्मिन लंबोरिया द्वारा बॉक्सिंग में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई देते हुए कहा है कि भिवानी की इन बेटियों पर पूरे देश को गर्व है। प्रीति और जैस्मिन ने अपने खेल से देश का मान-सम्मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की खेल नीति देश की सबसे अच्छी खेल नीति है और उस खेल नीति के अनुरूप दोनों खिलाड़ियों का पूरा मान सम्मान किया जाएगा।

ज्वेलर्स की दुकान पर आंखों में मिर्च डालकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों से सोनीपत पुलिस की मुठभेड़, एक घायल

 

#Haryana #PreetiPawar #JasmineLamboria #GoldMedals #IndiaWins #BoxingChampions #SportsExcellence #AthleteSuccess #WomenInSports #VictoryCelebration #NationalPride #ChampionshipWin #FightingSpirit #Sportsmanship #InspiringAthletes #HaryanaPride #TeamIndia #BoxingVictory #SportsAchievements #EmpowerWomen

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top