फरीदाबाद में बिट्टू बजरंगी जो पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट
नूंह में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात
सत्य खबर हरियाणा
Brij mandal Jalabhishek Yatra : नल्हड़ स्थित शिव मंदिर में हरियाणा और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में शिव भक्त ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा के लिए इकट्ठा हो गए हैं। चारों तरफ पुलिस और सुरक्षा बल नजर आ रहे हैं। अभी तक माहौल पूरी तरह से शांत है।
नल्हड़ स्थित शिव मंदिर से यात्रा शुरू होकर बड़काली चौक, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना होते हुए पांडव कालीन श्रृंगार गांव के शिव मंदिर में पहुंचेगी जहां इसका समापन होगा। पूरे 90 किलोमीटर रूट की निगरानी के लिए जगह-जगह हाई रेजोल्यूशन कैमरा तैनात किए गए हैं। ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी। भारी वाहनों को वैकल्पिक एक्सप्रेसवे (केएमपी और दिल्ली-मुंबई) से निकाला जा रहा है।
तीन साल पहले नूंह हिंसा के आरोपी राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी को पुलिस ने उनके फरीदाबाद घर पर हाउस अरेस्ट कर लिया है। वह आज नूंह में शिव मंदिर पर जल चढ़ाने के लिए जाने वाले थे, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा उसको परमिशन नहीं दी गई है। देर रात 11 बजे से ही पुलिस की एक टुकड़ी उनके घर के बाहर तैनात कर दी गई।
साल 2023 में हुई थी हिंसा
साल 2023 में नूंह में 31 जुलाई को नल्हड़ महादेव मंदिर पर जलाभिषेक यात्रा के दौरान दो समुदाय के बीच मं हिंसा हो गई थी। इस दौरान उपद्रवियों ने पथराव, आगजनी और फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दिया था। इसमें 6 लोगों की मौत हुई थी जिनमें 2 होमगार्ड शामिल थे। नूंह हिंसा से जुड़े 100 से अधिक मामलों में कुल 595 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
बजरंगी बोले मुझे पूजा करने का हक नही
बिट्टू बजरंगी ने कहा कि इस देश में किसी को कहीं भी जाकर पूजा करने का हक है। लेकिन प्रशासन को केवल बिट्टू बजरंगी दिखाई देता है। उसको नूंह में घूसने नही दिया जा रहा है। वह भी इस देश का ही रहने वाला है लेकिन पुलिस के द्वारा उसके साथ ऐसा बर्ताव किया जा रहा है जैसे वह कोई आतंकवादी हो। रात के 11 बजे से ही पुलिस उसके घर पर पहुंच गई और उसको हाउस अरेस्ट किया हुआ है।
मामन खान पर साधा निशाना
नूंह जिले की फिरोजपुर झिरका विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक मामन खान को लेक बिट्टू बजरंगी ने कहा कि वो आज भी नूंह में बैठा है। लेकिन उसका देश निकाला नही हो रहा है। उनको हर बार जाने से रोक दिया जाता है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नही है जब भारत में नेपाल और बंगाल जैसे हालात हो जाएंगे।
ब्रज मंडल जलाभिषेक शोभा यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए इस बार सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। पूरे यात्रा मार्ग पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट रहेंगी तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है।
नूंह पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन ने बताया कि यात्रा की सुरक्षा में करीब 1900 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। इनके नेतृत्व के लिए एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और 12 डीएसपी विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे। पूरे यात्रा मार्ग पर 28 पुलिस नाके स्थापित किए गए हैं, जहां प्रत्येक वाहन और व्यक्ति की गहन जांच की जाएगी। सभी नाकों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी रहेगी, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
5 ड्रोन और 20 हाई-रिजॉल्यूशन वीडियो कैमरे लगाए
सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए घुड़सवार पुलिस, बम निरोधक दस्ता (बम स्क्वायड), खोजी कुत्तों की टीम, कमांडो और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवान भी तैनात किए जाएंगे। यात्रा की निगरानी के लिए 5 ड्रोन और 20 हाई-रिजॉल्यूशन वीडियो कैमरे लगाए गए हैं, जबकि पूरे मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी लगातार नजर रखी जाएगी।
#ShivaDevotees #Nalhar #BrajMandal #JalabhishekYatra #SpiritualJourney #HinduFestivals #ReligiousGathering #DivineCelebration #FaithAndDevotion #CulturalHeritage #Pilgrimage #SacredRituals #CommunitySpirit #DevotionalMusic #BlessingsOfShiva #TraditionAndCulture #UnityInFaith #SpiritualAwakening #ReligiousUnity #HinduCulture