मुख्यमंत्री की पगड़ी, कांग्रेस विधायकों का ड्रेस कोड, गीता भुक्कल और अरविंद शर्मा में विवाद और अनिल विज का अंदाज चर्चा में

Satyakhabarindia

Haryana assembly : आज हरियाणा विधानसभा में गीता भुक्कल और अरविंद शर्मा के बीच विवाद, अनिल विज का भूपेंद्र हुड्डा को बधाई देने का अंदाज, मुख्यमंत्री की पगड़ी और पांच कांग्रेस विधायकों का एक जैसी ड्रेस में आना चर्चा का विषय रहा।

 

हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन केवल विधायी कार्यों के लिए ही नहीं, बल्कि सदन के भीतर दिखे ‘ड्रेस कोड’ और सियासी संदेशों के लिए भी याद रखा जाएगा। जहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पारंपरिक पगड़ी पहनकर पहुंचे। जैसे ही मुख्यमंत्री पगड़ी पहनकर सदन में पहुंचे सबकी नजरें उन पर ठहर गईं। मुख्यमंत्री का आज का अंदाज हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने वाला रहा।

नशा तस्करों ने पहले पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर फिर एक नशा तस्कर के साथ खेतों में हुई मुठभेड़

जब पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ कांग्रेस के पांच विधायक एक जैसी ड्रेस पहनकर दाखिल हुए तो उन्होंने भी सभी सदस्यों का ध्यान अपनी और आकर्षित किया। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि एक जैसी वेशभूषा पहनकर हुड्डा और उनके करीबी विधायकों ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि कांग्रेस पार्टी सदन के भीतर पूरी तरह एकजुट है। अक्सर विपक्षी दल किसी विशेष मुद्दे (जैसे किसानों की मांग या बेरोजगारी) की ओर ध्यान खींचने के लिए एक जैसे रंग या संदेश लिखे हुए कपड़े पहनते हैं।

 

फतेहाबाद और गुरुग्राम में जिला अदालत और डीसी कार्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी

​भाजपा विधायक अनिल विज ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को नेता प्रतिपक्ष बनने की बधाई देते हुए कहा कि, ‘हवाएं लाख मुखालिफ हों, मगर यह तय है कि दिया वही जलेगा जो अपनी जिद पर अड़ा है।’ बाद में मुख्यमंत्री ने भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बधाई दी उनका जीवन परिचय पढ़ने के बाद आखिरी में यह कटाक्ष भी किया कि लंबे समय बाद हरियाणा को नेता प्रतिपक्ष मिला है।

 

आज सदन में एक प्रश्न के दौरान गीता भूगोल पर टिप्पणी करते हुए अरविंद शर्मा ने टोक दिया। अरविंद शर्मा ने कहा कि ‘जिस भवन का जिक्र गीता भुक्कल कर रही हैं वह कांग्रेस समय से ही खराब है, गीता भुक्कल को अभी ही क्यों इसकी याद आई?’

पंजाब की जीत के लिए भाजपा की नजर दलित सीटों पर

इस पर गीता भुक्कल भड़क गई और कहा, “मैं एक रिस्पांसिबल एमएलए हूं आप माफी मांगे।” मामले को भड़कता देख मुख्यमंत्री नायक सैनी बीच में आए और उन्होंने मामले को शांत करवाया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top