हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का इंतजार खत्म, 13 और 14 जून को होगी परीक्षा

Satyakhabarindia

सत्य खबर हरियाणा

HTET Exam : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रदेश में 13 और 14 जून को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा कराएगी। प्रदेशभर में एचटेट के लिए 820 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। करीब 2.45 लाख परीक्षार्थी एचटेट परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा को प्रदेशभर में सुचारु और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा होगी। इससे पहले बोर्ड ने जनवरी में HTET परीक्षा 17 जनवरी को आयोजित करने की घोषणा की थी, लेकिन बाद में इसे किसी कारणवश स्थगित कर दिया गया था।

युवा इनेलो और छात्र इकाई 24 जुलाई को पूरे हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर करेगी प्रदर्शन और उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम सौंपेंगी ज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता में शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डा. पवन कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए परीक्षा को दो दिनों में तीन अलग-अलग सत्रों (लेवल) में विभाजित किया गया है। परीक्षा का समय सायं कालीन सत्र में 3 बजे से 5: 30 बजे तक एवं प्रातःकालीन सत्र में 10 बजे से 12:30 बजे तक रहेगा।

प्रश्नपत्र की सुरक्षा को लेकर शिक्षा बोर्ड प्रश्नपत्रों पर क्यूआर कोड, अल्फा न्यूमेरिक और हिडन फीचर का फार्मूला अपनाएगा। सभी केंद्रों पर सुरक्षा और नकल रोकने के कड़े इंतजाम रहेंगे। इससे यदि कोई प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्र से बाहर जाता है तो उसकी जानकारी तुरंत बोर्ड मुख्यालय तक पहुंच जाएगी। बोर्ड चेयरमैन ने कहा कि जिन अध्यापकों की ड्यूटी वर्तमान में जनगणना कार्य में लगी हुई है, उन्हें एचटेट की ड्यूटी से मुक्त रखा जाएगा।

उन्होंने बताया कि यदि कोई अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान अपनी ओएमआर शीट में 20 से ज्यादा प्रश्न खाली छोड़ता है तो उसकी परीक्षा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा आरंभ होने से डेढ़ घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा ताकि केंद्र के मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर से तलाशी, बायोमेट्रिक, अंगूठे के निशान का डाटा कैप्चरिंग इत्यादि अनिवार्य प्रक्रियाएं समय रहते पूरी हो सकें।

अपनी राजनीतिक जमीन खो चुके राजनीतिक दल छात्रों के बहाने राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं : नायब सैनी

परीक्षा केंद्रों पर समुचित व्यवस्था होगी

अत्यधिक गर्मी व लू के कारण परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता व समुचित प्रबंध किए जाएंगे। परीक्षा केंद्र पर मधुमेह से पीड़ित परीक्षार्थियों के लिए फ्रूट की व्यवस्था रहेगी। बोर्ड की ओर से परीक्षा की निगरानी के लिए विशेष टीमें भी गठित की जाएंगी। बोर्ड अध्यक्ष के अनुसार परीक्षा से संबंधित सूचना बुलेटिन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थियों को आवेदन और परीक्षा की पूरी जानकारी आसानी से मिल सकेगी।

#HaryanaTeacherEligibilityTest #HTET2023 #HaryanaEducation #TeacherExam #HaryanaTeachers #EducationInHaryana #HTETAnnouncement #HaryanaExams #TeachingOpportunities #HaryanaGovernment #ExamDates #FutureTeachers #HaryanaJobs #TeacherEligibility #HaryanaStudents #EducationUpdates #ExamPreparation #HaryanaNews #TeachingCareer #HaryanaState

करनाल की जिला परिषद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास, नए चुनाव तक वाइस चेयरमैन को मिला कार्यभार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top