आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया, दिसंबर 2023 में हुई थी शादी पिछले साल ही पिता बने थे शीलू बल्हारा
सत्य खबर हरियाणा
Suicide bhai international wrestling player wife : अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान (23 वर्ष) की शुक्रवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी शव घर के एक कमरे में फंदे पर लटका मिला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुस्कान ने शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
बहु अकबरपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौत के असली कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है।
शीलू और मुस्कान की शादी दिसंबर 2023 में हुई थी। उनका एक बेटा भी है। शीलू और मुस्कान के पुत्र का जन्म पिछले साल नवंबर में हुआ था। जिसका नाम हार्दिक रखा गया था।
सुसाइड के कारणों को लेकर फिलहाल कुछ भी पता नहीं चल पाया है। शादी को लेकर एक बार शीलू बल्हारा ने बताया था कि उनका जन्म 2003 में हुआ था। उनकी मां लंबे समय से बीमार रहती हैं और उनके पैरों व कमर में तकलीफ है। इसी वजह से परिवार ने उनकी कम उम्र में ही शादी कराने का फैसला लिया था, लेकिन मैं बेहद खुश हूं। शीलू बल्हारा रोहतक जिले में बहु अकबरपुर गांव के रहने वाले हैं। पिता सुरेंद्र बल्हारा साधारण किसान हैं और एक भाई है। शीलू की करीब दिसंबर 2023 में मुस्कान से शादी हुई थी। शीलू ने मात्र छह साल की उम्र में ही कबड्डी खेलना शुरू कर दिया था। जब जवानी में कदम रखा तो उनका नाम पंजाब तक पहुंचा। पंजाब की अलग-अलग टीमों में शीलू खेलने के लिए जाते रहते है।
शीलू बल्हारा पंजाब में ‘हरियाणा आला चीता’ के नाम से फेमस हैं। विदेशों में शीलू कबड्डी खेलने जाते हैं। वे कैचर हैं। पिछले साल अमेरिका में हुए कबड्डी टूर्नामेंट में भी वे बेस्ट कैचर चुने गए थे। यहां शीलू ने उत्कृष्ट पकड़ क्षमता और फुर्ती से सबका दिल जीत लिया था।
ट्रैक्टर, कंबाइन और बुलेट जीत चुके
शीलू कबड्डी मुकाबलों में पंजाब से अब तक 24 ट्रैक्टर, 50 से ज्यादा बुलेट और एक कंबाइन जीतकर घर ला चुके है। उन्होंने मुकाबलों में जीतकर लाई बुलेट को कभी बेचा नहीं है, वे इन्हें अपने दोस्तों या फिर खुद के यूज के लिए ही रखते हैं। ट्रैक्टर और दूसरे उपकरण वे बेच देते हैं। बड़ी संख्या में किसानी से जुड़े उपकरण पंजाब से जीतकर ला चुके हैं।
#SheeluBalhara #Kabaddi #Rohtak #HaryanaNews #MentalHealthAwareness #SuicidePrevention #SportsCommunity #TragicLoss #SupportSystem #WomenInSports #AthleteMentalHealth #CommunitySupport #BreakingNews #IndianSports #EmotionalWellbeing #MentalHealthMatters #AwarenessCampaign #FamilySupport #CrisisIntervention #RestInPeace