रोहतक में बाप-बेटे को गोलियों से भूना बीते साल हुई हत्या की रंजिश का मामला

Satyakhabarindia

Satya Khabar, Rohtak

रोहतक के गांव बलियाना में शुक्रवार को उस वक्त दहशत फैल गई जब अज्ञात हमलावरों ने बाप-बेटे की गोलियों से हत्या कर दी। मृतकों की पहचान धर्मवीर उर्फ टिल्लू और उसके बेटे दीपक के रूप में हुई है। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पुरानी रंजिश का मामला हो सकता है। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

 

एक कप चाय से भी कम पैसे में होगा हरियाणा में पानी और सीवर का कनेक्शन वैध

सूचना मिलते ही रोहतक पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल की जांच शुरू की। आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर हमलावरों की तलाश की जा रही है।

 

पुलिस के अनुसार, घटना के समय धर्मवीर अपने घर पर था, जबकि दीपक पास की गली में पड़ोसियों के यहां बैठा हुआ था। इसी दौरान चार से पांच हमलावर वहां पहुंचे और पहले धर्मवीर को घर में घुसकर गोलियां मार दीं। इसके बाद आरोपी दीपक के पास पहुंचे और उस पर भी ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अब मनोहर लाल संभालेंगे पंजाब के किसानों की मांगों पर सरकार की तरफ से मोर्चा

 

ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर टीम ने जांच शुरू की और साक्ष्य जुटाए। प्राथमिक जांच में पुरानी रंजिश को हत्या की वजह बताया जा रहा है। बताया गया है कि पिछले वर्ष गांव में हुए एक हत्या प्रकरण में धर्मवीर के दूसरे बेटे सागर का नाम आया था, जो वर्तमान में जेल में बंद है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेजकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

HKRN कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर हरियाणा कांग्रेस का पंचकूला में धरना प्रदर्शन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top