पुलिस SI की उसके घर के सामने पीट-पीटकर हत्या युवकों को हुड़दंग मचाने से रोका था SI ने

Satyakhabarindia

हरियाणा के हिसार में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां हुड़दंग का विरोध करने पर हरियाणा पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर रमेश की उसके घर के सामने ईंट व डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। गुरुवार रात 12 बजे ये वारदात हुई। मृतक की पहचान 57 साल के रमेश कुमार के रूप में हुई है। लंबे समय से पुलिस विभाग में तैनात थे और अगले साल जनवरी में उन्हें रिटायर होना था। वारदात की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हिसार के सिविल अस्पताल में भिजवाया गया है।

कैसे हुआ घटनाक्रम

नशा तस्करों ने पहले पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर फिर एक नशा तस्कर के साथ खेतों में हुई मुठभेड़

दरअसल, एडीजीपी ऑफिस में 10 साल से तैनात सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार ढाणी श्यामलाल की गली नंबर-3 में परिवार के साथ रहते थे। सब इंस्पेक्टर रमेश लंबे समय से पुलिस विभाग में तैनात थे। परिवार के कई अन्य लोग भी पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। रात साढ़े 10 बजे हुड़दंग हो रहा था। बताया जा रहा है कि रात 10:30 बजे कुछ युवक हुड़दंग और गाली गलौज कर रहे थे। शोर शराबा होने पर सब इंस्पेक्टर रमेश घर से बाहर निकले। उन्होंने युवकों को हुड़दंग करने से रोका। उस समय तो युवक चल गए। एक घंटे बाद कई युवक कार व दोपहिया वाहनों पर आए। उन्होंने रमेश के घर के सामने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। रमेश ने उन्हें रोका तो उन्होंने डंडों व ईंटों से हमला कर दिया। रमेश घायल होकर गिर गए। चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और हमलावरों का पीछा किया, लेकिन वे भागने में कामयाब हो गए।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश

फतेहाबाद और गुरुग्राम में जिला अदालत और डीसी कार्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी

नई सब्जी मंडी चौकी इंचार्ज राजबाला ने कहा कि परिजनों के बयान पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस की अलग-अलग टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

इस वारदात से हरियाणा में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अफसर की सरेआम हत्या हो जाती है तो आम जनता की सुरक्षा कैसे होगी? हरियाणा के नए डीजीपी ओपी सिंह ने कार्यभार संभालने के बाद कई बार बयान दिया है कि हरियाणा में बदमाशों की खैर नहीं है, लेकिन अब उनके अफसर तक सुरक्षित नहीं हैं।

डेयरी संचालक से पशु लोन करवाने के नाम पर रिश्वत लेते हुए वेटरनरी डॉक्टर गिरफ्तार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top