सत्यखबर, भोपाल। Madhya Pradesh Elections 2023
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी और कांग्रेस जोरो-शोरों से तैयारियों में जुटी है। साल 2018 में राहुल ग़ांधी ने एमपी में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। हालांकि इस बार वे नहीं बल्कि प्रियंका ग़ांधी चुनावी बिगुल फूकेंगी। 12 जून यानी आज को प्रियंका जबलपुर में किसान कर्ज माफ़ी की घोषणा करेंगी। प्लान के मुताबिक प्रियंका मां नर्मदा की पूजा के बाद चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगी।
ALSO READ:12 जून का राशिफल: इनके धन में होगी बढ़ोतरी
दरअसल प्रियंका राहुल गांधी के 2018 में किसान कर्ज माफ़ी के एलान को आगे बढ़ाएंगी। इतना ही नहीं वे 500 रुपये में गैस सिलेंडर, महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने का एलान करेंगी।
ALSO READ:हरियाणा मेंं महिला ने मंदिर में उतारे कपड़े,जानिए क्यों
राहुल की जगह मध्य प्रदेश में प्रियंका को लाने की वजह शिवराज सिंह सरकर की लाड़ली बहना योजना है। इसी योजना को काउंटर करने के लिए प्रियंका को सामने लाया जा रहा है। Madhya Pradesh Elections 2023