सत्य खबर, उत्तर प्र्देश
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास (82) की तबीयत सोमवार को अचानक बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द की शिकायत हुई। डॉक्टरों ने उनकी जांच की। इसके बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाराबंकी के सफेदाबाद से लखनऊ तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
अयोध्या के DM एके झा ने बताया कि महंत नृत्य गोपालदास का कोविड टेस्ट करवाया गया था, रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया है। इससे पहले अगस्त में महंत नृत्य गोपालदास कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। तब उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिकवर होने के बाद वे अयोध्या लौटे थे। महंत श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के भी अध्यक्ष हैं।
Aluminum coil scrap Scrap aluminium import processes Metal waste stream management