सत्य खबर गुरुग्राम सतीश भारद्वाज : MLA Jaravata welcomed on arrival at Manesar office
पटौदी विधायक सत्यप्रकाश जरावता को भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने के बाद मानेसर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मानेसर स्थित उनके कार्यालय पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें मिठाई खिलाकर और बुके भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक सामान्य कार्यकर्ता को विधानसभा की टिकट देकर विधायक बनाया और संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष का पद दिया है।
ALSO READ: हरियाणा के प्रेमी जोड़े के शव मथुरा में मिले
यह पार्टी की निष्पक्षता को साफ दिखाता है। भाजपा में आम कार्यकर्ता को पीछे की लाइन में नहीं बैठाया जाता। पार्टी सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत को देखती है। यहां किसी प्रकार की चापलूसी नहीं चलती। पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं को उचित मान सम्मान मिलता है।
ALSO READ: तलाक पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
उन्होंने कहा कि पार्टी के जो मान सम्मान दिया है। उसे पूरी ईमानदारी से निभाया जाएगा। इस दौरान भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुंदरलाल यादव, विजय पाल सरपंच नाहरपुर मानेसर मंडल के युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रवीण यादव, दयाराम चेयरमैन, संजय यादव फिल्बी, लक्ष्मण यादव नखड़ौला और सेवादास शीतल दास दीपक यादव साधु सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
वही सरपंच सुंदरलाल ने फरुखनगर क्षेत्र में श्रमिक दिवस पर केक काटकर कर्मचारियों को बधाई दी। तथा कहा कि देश की आर्थिक उन्नति में कर्मचारियों का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने बताया कि समलैंगिक विवाह मामले पर आज क्षेत्रवासियों के साथ जाकर एसडीएम रविंदर यादव को ज्ञापन सौंपा।
Scrap aluminium classification Scrap aluminium transport logistics Metal reclamation and salvage