सत्य खबर गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज: My booth is getting public support for the strongest campaign: Sarpanch Sunder Lal
सरपंच एसोसिएशन गुरुग्राम के अध्यक्ष एवं जिला संयोजक पंचायती राज प्रकोष्ठ भाजपा गुरुग्राम सरपंच सुंदर लाल यादव सिकंदरपुर बढ़ा ने मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान तहत थानागाजी विधानसभा के किशोरी मंडल में मंडल अध्यक्ष राकेश मीणा के साथ संपर्क से समर्थन अभियान चलाया।
इस अभियान के दौरान क्षेत्र के लोगों से मुलाकात हुई। इस दौरान किशोरी मंडल के सहसंयोजक रमेशचंद सैनी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रामधन, पूर्व अध्यक्ष युवा मोर्चा आशीष कुमार जनावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष हेमचंद शर्मा, मंडल महामंत्री जयराम कुम्हार, दाताराम जैतपुर, सुनील सैनी युवा मोर्चा, विजय कुमार गुप्ता प्रभारी, गोपीराम गुर्जर किसान मोर्चा आदि उपस्थित रहे। सभी के साथ मिलकर बूथों पर पन्ना प्रमुख सत्यापित किए। बूथों पर वाट्सअप गु्रप बनाए। सभी को मोदी सरकार द्वारा चलायी जा रही गरिबोत्थान एव जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
Also Read:विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में उमड़ रही भारी भीड़ से बौखलाई बीजेपी सरकार – दीपेन्द्र हुड्डा
मंडल में पहुंचने पर मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार मीणा और मंडल के पदाधिकारियों ने पगड़ी बाधकर मान-सम्मान किया। सरपंच सुंदर लाल ने इस स्वागत के लिए किशोरी मंडल की टीम का आभार जताते हुए कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया है। देश को विकसित बनाने में उन्होंने विदेशों में भी मजबूत पकड़ बनाई है। सुंदर लाल यादव ने कहा कि सभी राज्यों में भाजपा की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता कार्यरत हैं।
भविष्य में राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना आदि में होने वाले चुनावों में भाजपा की सरकारें बननी तय हैं। यह सब पार्टी की नीतियों से संभव होगा। जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों का हर राज्य की जनता अनुसरण करेगी। पार्टी कार्यकर्ता एजेंडा जनता तक पहुंचा रहे हैं। सरपंच सुंदर लाल ने कहा कि राजस्थान में मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान को मजबूती से चलाया जा रहा है। जनता का रुझान सकारात्मक है। वर्तमान कांग्रेस सरकार से आम जनता परेशान है। सरकार की योजनाएं दिखावे की हैं। जमीनी स्तर पर जनता को लाभ नहीं मिल पा रहा.
My booth is getting public support for the strongest campaign: Sarpanch Sunder Lal.
Also Read:बुलढाणा बस हादसा: उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने सरकार पर साधा निशाना