आवारा पशुओं का तांडव , फोटोग्राफर की गई जान

Satyakhabarindia

आवारा पशुओं का तांडव , फोटोग्राफर की गई जान

रेवाड़ी शहर में आवारा पशुओं का आतंक इस कदर है की हर कोई इनसे खौफ खाया हुआ है . बुधवार को आवारा पशुओं के तांडव की एक वीडियो सामने आई . जिस वीडियो को जिसने देखा वो दंग रह गया . सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरों में  दो सांड ने लड़ते हुए एक स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी . जिस युवक की अस्पताल पहुँचने से पहले मौत हो गई.

सीसीटीवी की ये तस्वीरें शहर के ठठेरा चौक की है .जहाँ संजय नाम का युवक स्कूटी पर सवार हो कर जा रहा था की दो सांड ने लड़ते हुए संजय को टक्कर मारी दी. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत संजय को अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया . मृतक संजय शहर के कायस्थवाडा का रहने वाला था और ठठेरा चौक पर उसने फोटोग्राफर की दूकान की हुई थी. लेकिन उसे नहीं पता था की शहर की गलियों में आवारा पशु मौत बनकर घूम रहें है . जो उसकी भी जान ले सकते है .

CJP प्रदर्शन में पाकिस्तानी साजिश? 480 पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल ब्लॉक

एक सप्ताह में ये दूसरी घटना

रेवाड़ी शहर में आवारा पशुओं की शिकार 4 दिन पहले 6 साल की नंदनी भी हुई थी . लेकिन गनीमत रही की उसकी जान बच गई थी . नंदनी अपने भाई के साथ गुर्जरवाडा की गली से ही दूकान पर जा रही थी तभी गाय ने उसपर हमला बोल दिया था जिसे स्थानीय लोगों बचाया था . वो घटना भी सीसीटीवी में कैद हो गई थी. लेकिन इसके आलावा ऐसी कई घटनाएँ है जिसमें आवारा पशुओं की वजह से आम लोगों की जान पर बन आई . कहीं आवारा पशु लोगों की सम्पत्ति को नुकसान पहुँचा रहा है और कहीं लोगों को चोटिल कर रहे है और आज तो आवारा सांड ने एक युवक जान ले ली .

हरियाणा के मंत्री रणबीर गंगवा के नाम पर साइबर ठगी, अलवर से दो गिरफ्तार

नगर परिषद् शहर के ऐसे हालातों की जिम्मेवार !

शहर में लम्बे समय से आवारा जानकारों की समस्या बनी हुई है . लेकिन नगर परिषद् द्वारा आजतक कोई स्थाई समाधान नहीं किया गया है . जब कभी नगर परिषद् पर दबाव आता है तभी नगर परिषद् केवल कागजों में खानापूर्ति कर अपना पल्ला झाड लेती है और रेवाड़ी की जनता इसी तरह परेशान रहती है . एक आरटीआई कार्यकर्त्ता ने जब नगर परिषद् से आवारा पशुओं के लिए क्या काम किया गया ये जवाब माँगा तो नगर परिषद् बताया की अस्थाई पशुओं के बाड़े बनाये गए है , आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए कोई अलग से बजट नहीं है.

युवा इनेलो, छात्र विंग और कानून प्रकोष्ठ ने नीट पेपर लीक मामले पर प्रदेशभर में प्रदर्शन किए

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top