प्रधानमंत्री ने दिखाई हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, भारत हाइड्रोजन से ट्रेन चलने वाला दुनिया का 5वां देश बना

Satyakhabarindia

विश्व की सबसे बड़ी हाइड्रोजन ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच शुरू

सत्य खबर हरियाणा 

Hydrogen Train Start : भारत में हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन शुरू हो गई है। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच शुरू हुई। शुक्रवार सुबह 11:20 पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का काम किया। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी उस समय जींद रेलवे जंक्शन पर प्रधानमंत्री के साथ हरियाणा के राज्यपाल महामहिम प्रो. असीम कुमार घोष, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मौजूद थे।

अल-फलाह यूनिवर्सिटी लगातार विवादों में, व्हाइट कलर टेरर मॉड्यूल के बाद अब नशा तस्करी का अड्डा बनी यूनिवर्सिटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन शुरू करने वाला भारत दुनिया का पांचवां देश बन गया है। इससे पहले जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन और चीन में ही हाइड्रोजन ट्रेनें चल रही हैं।

10 कोच वाली यह ट्रेन जींद-सोनीपत रूट पर 14 स्टेशनों के बीच अधिकतम 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इसका किराया 5 से 25 रुपए के बीच रखा गया है। ट्रेन 89 किलोमीटर का सफर करीब 2 घंटे में पूरा करेगी।

हरियाणवी संस्कृति को लेकर धर्मेंद्र हुड्डा सोशल मीडिया पर हुए लाइव, एक ही गांव में शादी पर प्रतिबंध की मांग

हाइड्रोजन ट्रेन को फूलों से सजाया गया था। एक बार फ्यूल भरने के बाद ट्रेन 356 किमी की दूरी तय करेगी।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ” ये देश के लिए गौरव की बात है कि देश में इतनी जटिल तकनीक को विकसित किया गया है। ये बहुत महत्वपूर्ण था क्योंकि हाइड्रोजन एक न्यू एनर्जी है। इस फ्यूल का यातायात में कैसे इस्तेमाल हो उसकी तकनीक भारत में कैसे बने ये महत्वपूर्ण है। ये रेलवे के लिए एक मील का पत्थर है कि पूरी तकनीक भारत में बनी…इसमें सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है।”

सहायक लोको पायलट गगनदीप सिंह ने कहा, “हमारी बहुत अच्छी ट्रेनिंग हुई है। चेन्नई से आए लोगों ने हमें इस ट्रेन के बारे में जानकारी दी। 3200 हॉर्स पावर की ट्रेन है। इसमें 8 ट्रेवल कार रहेगी और 2 पावर कार रहेगी। इसमें आधुनिक सुरक्षा के उपकरण हैं। आग की स्थिति ऑटोमैटिक फायर एक्सटिंग्विशर लगे हैं, 26 सेंसर हैं। बहुत अच्छा अनुभव है।”

नीट परीक्षा में कम अंक आने पर छात्रा ने 17वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत

#HydrogenTrain #IndiaInnovation #SustainableTransport #GreenEnergy #CleanMobility #FutureOfTransport #TrainTravel #HydrogenPower #EcoFriendly #RailwayRevolution #Jind #Haryana #PMFlagOff #IndiaOnTrack #TransportationTechnology #RenewableEnergy #SmartCities #TravelIndia #TrainJourney #HydrogenEconomy

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top