हरियाणा के पांशुल बंसल ने पहले ही प्रयास में किया नीट परीक्षा में देशभर में टॉप

Satyakhabarindia

720 में से प्राप्त किए 715 अंक, पिता स्टील उद्यमी तो मां कंपनी सैक्रेटरी, पांशुल को पियानो बजाने का शौक

सत्य खबर हरियाणा

NEET UG Exam Topper : फरीदाबाद निवासी पांशुल बंसल ने नीट यूजी 2026 में संयुक्त रूप से 720 में से 715 अंक लाकर ऑल इंडिया संयुक्त रूप से इंडिया टॉप किया है। आठवीं कक्षा से ही डॉक्टर बनने का सपना लेकर चल रहे पांशुल ने खुद पर विश्वास और नियमित अभ्यास को सफलता का आधार बताया। हरियाणा के पांशुल बंशल नीट यूजी री-एग्जाम में आर्यन गुप्ता के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया है। दोनों ने 715/720 स्कोर के साथ 99.9999 पर्सेंटाइल हासिल किया।

ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने पेपर लीक का विरोध कर रहे छात्रों की स्थिति पर चिंता जताई

पांशुल की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने यह मुकाम अपने पहले ही प्रयास में हासिल किया है। उनका मानना है कि सही मार्गदर्शन और खुद पर भरोसा हो, तो मंजिल तक पहुंचा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि रोजाना आठ घंटे पढ़ाई के साथ पुराने प्रश्नपत्रों को हल करने से आत्मविश्वास में वृद्धि हुई। नीट में टाइब्रेकर के चलते उन्हें दूसरा स्थान से संतोष करना पड़ा। अगला लक्ष्य सफल सर्जन बनना है। फरीदाबाद के सेक्टर-21सी निवासी पांशुल ने इससे पहले जेईई मेन 2026 में 99.5 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया।

पांशुल बंसल ने 12वीं की पढ़ाई ग्रेटर कैलाश के समरफील्ड्स स्कूल से तो 10वीं की पढ़ाई डीपीएस फरीदाबाद से की। दोनों कक्षाओं में उन्होंने 94 फीसदी अंक हासिल किए। पांशुल के पिता संजीव कुमार बंसल स्टील उद्यमी हैं तो मां मोनिका बंसल इंडियन एक्सप्रेस में कंपनी सेक्रेटरी हैं। उन्होंने 11वीं कक्षा से ही एलन लाजपतनगर से कोचिंग लेना शुरू की।

करियर को लेकर मम्मी-पापा का नियमित मार्गदर्शन मिला

हरियाणा सूचना आयोग ने दिए डीएसपी की शैक्षणिक योग्यता की जांच के आदेश

पांशुल ने बताया कि पढ़ाई के साथ करियर को लेकर मम्मी-पापा का नियमित मार्गदर्शन मिलता था। इसी के चलते आठवीं कक्षा से ही साइंस लेने के साथ डाक्टर बनने की ठान ली। फिर साइंस के बेसिक को मजबूत करने पर पूरा ध्यान दिया। नीट में सफलता के लिए खुद पर विश्वास बेहद जरूरी है। इसके लिए टाइम टेबल बनाकर की गई पढ़ाई, पुराने प्रश्नपत्रों को नियमित हल करना जरूरी है।

कोचिंग में एग्जाम रूम के तनाव से पार पाने की कला सीखी। वहीं परिजनों के साथ कोचिंग में अध्यापकों ने टापिक से जुड़ी शंकाओं का समाधान भी किया। पापा से फिजिक्स तो मां से बाकी विषयों में मदद मिली।

फाइनेंस से जुड़े उपन्यास पढ़ना और पियानो बजाने में रुचि

नीट की तैयारी के साथ पांशुल ने अपनी खेल और मनोरंजन की गतिविधियों को जारी रखा। मां के कंपनी सेक्रेटरी होने के चलते पांशुल को फाइनेंस से जुड़े उपन्यास पढ़ना बेहद पसंद है। इसके साथ ही पियानो बजाना और स्केटिंग का भी उन्हें शौक है। पियानो बजाने की उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर की परीक्षा राक स्कूल में ग्रेड 4 और ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ लंदन में ग्रेड दो सर्टिफिकेट हासिल किया है।

मनीष तिवारी और प्रधानमंत्री की गुफ्तगू से चंडीगढ़ के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर

#NEET2026 #Topper #PanshulBansal #EducationSuccess #StudentAchievement #HaryanaPride #FirstAttempt #MedicalEntrance #FutureDoctor #Inspiration #HardWorkPaysOff #AcademicExcellence #DreamBig #SuccessStory #Motivation #StudyGoals #CompetitiveExam #YoungAchiever #ProudMoment #NEETTopper

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top