सत्य खबर, चंडीगढ़। Neeraj Sharma on Congress forming government in Karnataka
10 मई को कर्नाटक में होने वाले चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से जीतेगी। कर्नाटक में भाजपा के भ्रष्टाचार के खिलाफ और कांग्रेस के पक्ष में लहर चल रही है। इसके चलते कर्नाटक में कांग्रेस की बहुमत से सरकार बनेगी। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के चुनाव पर्यवेक्षक प्रभारी के रूप में दक्षिण कर्नाटक के पुत्तूर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे फरीदाबाद के एनआईटी से विधायक नीरज शर्मा ने गुरुवार को प्रत्याशी अशोक राय और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली।
ALSO READ: हरियाणा: सरकार से खफा है प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज, जानिए क्या है वजह
इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत में नीरज शर्मा ने बताया कि उन्हें पार्टी मुख्यालय ने यहां प्रत्याशी के सहयोग के लिए भेजा है। कार्यकर्ता सिर्फ एक बात का ध्यान रखें कि चुनाव जीतने के अतिआत्मविश्वास से बचें क्योंकि अति आत्मविश्वास चुनाव प्रबंधन को कमजोर करता है। शर्मा ने बताया कि बेंगलूरू से लेकर दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश की नजर कर्नाटक विधानसभा चुनाव पर लगी हैं। कर्नाटक में सरकार बनती है तो इसका संदेश पूरे देश में जाएगा कि भाजपा के भ्रष्टाचार के खिलाफ आम जन खड़ा हो गया है।
ALSO READ: गुरुग्राम में पुलिस के फर्जी अधिकारी बन ठगों ने पीड़ित को लगाई 5 लाख की चपत,जानिए कैसे
नीरज शर्मा ने बताया कि बुधवार को उन सहित कर्नाटक चुनाव में आए पर्यवेक्षकों को बेंगलूरू में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने भी यही संदेश दिया है कि कर्नाटक चुनाव में सभी कार्यकर्ता पूरी शिद्दत के साथ मेहनत करें। चुनाव जीत रहे हैं, पार्टी लहर है, यह सबको पता है लेकिन इससे किसी कार्यकर्ता को अति आत्मविश्वास नहीं होना चाहिए। चुनाव में सभी को कड़ी मेहनत करनी चाहिए। हरियाणा से कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए नीरज शर्मा सहित सिर्फ तीन ही विधायकों को पर्यवेक्षक बनाया गया है। Neeraj Sharma on Congress forming government in Karnataka
Scrap aluminium classification Scrap aluminium recycling efficiency Metal scrap utilization