सत्य खबर, गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज :
Neighbor youth shot dead with Doga gun on suspicion of stealing wife’s saree in Nathupur village of Gurugram
गुरुग्राम के नाथूपुर गांव में बुधवार को पड़ोसी की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति अजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। अजय को शक था कि युवक ने उसकी पत्नी की साड़ी चोरी की है। जिस पर दोनों में कॉफी कैनाल सुनी हुई थी और विवाद बढ़ने पर अजय ने अपनी डोगा गन से पिंटू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। राजस्थानी आगे जानकारी देते हुए बताया कि 15 अगस्त की शाम गुरुग्राम के नाथुपुर इलाके में पिंटू की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मामला यह था कि अजय की पत्नी की साड़ी गायब हो गई थी। उसे शक था की उसकी बीवी की साड़ी पिंटू सिंह ने चुराई है। अजय सिंह इसके बाद पिंटू के कमरे पर जा पहुंचा और दोनों में विवाद शुरू हो गया था।
also read: गुरुग्राम पुलिस ने गाड़ी से 2 करोड़ का सामान गबन करने के आरोपी को राजस्थान से पकड़ा
पिंटू ने अजय सिंह को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन अजय सिंह के सर मानो खून सवार था बस इसी गुस्से में अजय सिंह ने पिंटू पर अपनी लाइसेंसी ‘डोगा’ से फायर कर दिया। जिससे पिंटू की मौके पर ही मौत हो गयी। क्राइम ब्रांच ने हत्यारोपी अजय सिंह को डीएलएफ के यू ब्लॉक से उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब अजय सिंह बीवी के साथ फरार होने की फिराक में था।
एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि अजय सिंह के कब्ज़ा से उसका लाइसेंसी हथियार को भी बरामद किया गया है, जिससे उसने पिंटू की हत्या की थी। हत्यारोपी यूपी का रहने वाला है। वहीं से उसने 2002 में हथियार का लाइसेंस बनवाया था। वह गुरुग्राम में पेट्रोल पंप पर सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम कर रहा था। वही मृतक भी किसी प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था और गांव में वह एक दूसरे के पड़ोसी थे। अजय को मृतक पिंटू पर उसकी पत्नी के साथ संबंध होने का भी शक था। जिसमें इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई। और साड़ी चुराने की बात में भी कोई दम नहीं निकला। आरोपी हत्यारे को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
Neighbor youth shot dead with Doga gun on suspicion of stealing wife’s saree in Nathupur village of Gurugram