dacoit Gudda Gurjar is now in police custody
सत्यखबर, ग्वालियर।
चंबल के बीहड़ में बंदूक के दम पर आतंक मचाने वाला कुख्यात इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर अब पुलिस गिरफ्त में है। ग्वालियर से 40 किलोमीटर दूर शॉर्ट एनकाउंटर में वह पकड़ाया है। उसके पैर में गोली लगी है। यह पहली बार नहीं है, जब गुड्डा गुर्जर पुलिस की गोली का शिकार हुआ है। डेढ़ साल पहले ग्वालियर के बानमोर के पास उसकी पुलिस से मुठभेड़ हुई थी। तब भागते समय उसके हिप्स में गोली लगी थी। तब गोली निकालने के लिए मुरैना से एक झोलाछाप डॉक्टर को जंगल में लगाया गया था।
जंगल में ऑपरेशन संभव नहीं होने पर गोली नहीं निकाली जा सकी थी। डॉक्टर ने मलहम पट्टी कर दी थी। वह गोली आज तक गुड्डा के हिप्स से बाहर नहीं आ पाई। यह खुलासा पुलिस पूछताछ के दौरान हुआ है। पुलिस डॉक्टरों से परामर्श लेकर हिप्स का एक्स-रे करवाने की तैयारी में है।dacoit Gudda Gurjar is now in police custody
ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने एएसपी राजेश दंडौतिया ने बताया कि बुधवार रात घाटीगांव के भंवरपुरा-डाडाखिरक के बीच बसोटा के जंगल में 60 हजार के इनामी गुड्डा गुर्जर को शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार किया गया है। भागते समय डकैत गुड्डा के पैर में गोली लगी और वह लंगड़ाते हुए भी फायर करता रहा। कुछ दूर भागने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से राइफल और कारतूस भी मिले हैं। पता चला है कि उसके हिप्स में भी एक गोली धंसी है, जो डेढ़ साल पहले पुलिस मुठभेड़ में उसे लगी थी।
Also check these news links:
लिव-इन में रहने की ऐसी खौफनाक सजा, जिससे रूह कांप जाए…जानिए पूरा मामला
बिहार में चलती रेल से एक करोड़ के जेवरात दो करोड़ कैश गायब, जानिए पूरा मामला
इस भोजपुरी अभिनेत्री पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, जानिए क्यों
11 नवंबर का राशिफल: इन राशि वालों को होगी आर्थिक परेशानी
दोनों ओर से सवा दो घंटे तक गोलियां चलती रही थीं। इस दौरान 100 से ज्यादा फायर होने का दावा किया गया था। हालांकि गुरुवार को जब गोलियों का मिलान किया गया तो स्थिति साफ हो गई। ऑपरेशन में 7 पुलिस अफसर और जवान शामिल थे। इसमें डीएसपी क्राइम रत्नेश तोमर, टीआई क्राइम दामोदर गुप्ता और क्राइम ब्रांच से मनोज परमार, नरवीर, भगवती, रामवीर, विकास ने कुल 37 गोलियां चलाई थीं। गुरुवार को स्पॉट से 22 खोके भी मिले। डकैतों की तरफ से 20 से 22 गोलियां चलाने की बात सामने आ रही है।
पुलिस ने डकैत गुड्डा के पकड़े जाने के बाद फरार हुए उसके साथी करुआ, अशोक यादव की तलाश शुरू कर दी है। ग्वालियर पुलिस भंवरपुरा से लेकर तिघरा तक जंगल छान रही है। इसके अलावा मुरैना पुलिस भी दोनों की तलाश में सर्चिंग में लगी है। dacoit Gudda Gurjar is now in police custody
ग्वालियर में एनकाउंटर के बाद जब मुरैना पुलिस ने सर्चिंग की तो डकैत की भाभी गीता अपनी दोनों बेटियों के साथ घर पर नहीं मिली। भाभी का भी गैंग में सहयोग रहता था, या नहीं। इस बात की पुलिस पुष्टि करने में जुटी है।
पुलिस ने गुड्डा से पूछताछ की है। उससे कुछ अहम जानकारियां भी मिली हैं। उसके आसपास किसी को जाने की इजाजत नहीं है। पुलिस उसे आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी में है।
Aluminium recycling machinery advancements Aluminium recycling equipment maintenance Industrial metal recycling