हरियाणा

रिटायरमेंट के बाद कमाई का चस्का पड़ा भारी

हरियाणा के सोनीपत में एक बुजुर्ग को ऑनलाइन कमाई के जाल में फंसा कर साइबर ठगों ने उससे 71 लाख रुपए हड़प लिए। उसे ठगों ने प्रत्येक प्रमोशन पर 50 रुपए देने का लालच दिया। उसके खाते में 19 हजार 500 रुपए भी डाले गए। बुजुर्ग के कुछ लाख रुपए फंसे तो वह उनको वापस पाने के लिए अपने जीवन भर की कमाई को लुटाता रहा। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

सोनीपत में सेक्टर -8 में रहने वाले सुरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रिटायर्ड कर्मचारी है। सेवानिवृत्ति के बाद से घर पर ही रहता है। कुछ दिन पहले उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया। इसमें बताया गया कि घर बैठे ऑनलाइन साइट से रुपए कमा सकते हैं। उसने लिंक खोला तो यह किसी ग्लोबल फाइनेंस के नाम से टेलीग्राम पर था।

एक प्रमोशन पर 50 रुपए

सुरेश ने बताया कि इसके बाद उसकी नेहा गोयल नाम की एक युवती से बातचीत हुई। उसने अकाउंट बनाने के नाम से उनके बैंक खातों की जानकारी ले ली। इसके बाद उन्हें एक ग्रुप से जोड़ दिया गया। उन्होंने उनके बताए अनुसार एक प्रोडक्ट का प्रमोशन शुरू कर दिया। प्रत्येक प्रमोशन पर 50 रुपए मिलते थे।

Haryana Kisan News
Haryana Kisan News: हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा सरकार ने लिए ये बड़ा फैसला

30 प्रतिशत ऐक्स्ट्रा आमदनी का लालच दिया

इसके बाद साइबर ठगों ने उनको लालच देकर फंसाना शुरू कर दिया। उसको कहा गया कि 1 हजार रुपए लगा लगाने पर 30 फीसदी फायदा दिया जाएगा। उसकी अंकुश से बात कराई। उन्होंने 15 हजार रुपए लगाए तो उन्हें 19500 रुपए दिए गए। उसके बाद उन्हें 5 हजार का सामान खरीदना था, लेकिन उन्होंने उसे बेच दिया। इस पर साइबर ठगों ने कहा कि उन्होंने कंपनी का नुकसान किया है। इसके लिए उन्हें बड़ा टास्क दिया गया।

कई युवतियों के जाल में फंसा

सुरेश ने बताया कि उनसे 1.29 लाख रुपए जमा कराए गए। उसके बाद उनकी मांग बढ़ती चली गई। उनके 20 लाख से अधिक रुपए उनकी तरफ फंस गए। उन्होंने रुपए वापस मांगे तो नेहा ने रानी से बात करने को कहा। रानी से बात हुई तो उसने 10 लाख रुपए जमा कराने को कहा। उन्होंने वह रुपए जमा कराए तो उनके पास 41 लाख से अधिक का पेमेंट कोड आ गया। फिर से उन्हें नेहा से बात करने को कहा।

Haryana News:
Haryana News: हरियाणा में अनिल विज का बड़ा धमाका, अंबाला को दी इतने करोड़ की सौगात

बहाने बना कर लेते रहे रुपए

सुरेश के अनुसार फिर नेहा ने किसी बिमला से बात कराई। उसने 15 लाख रुपए और मांग लिए। उन्होंने वह भी जमा करा दिए। उसके बाद फिर कभी टैक्स और कभी अन्य बहाने लगाकर उनसे 71 लाख 11 हजार 462 लाख रुपए ऐंठ लिए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Back to top button