सत्य खबर,जींद । Other parties have always played the political role of Jind.
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने सोमवार को जींद के जुलाना हल्के और जींद के आसपास के गांव में जनसभा कर जनता को तिरंगा यात्रा का न्योता दिया। उन्होंने गांव अनूपगढ़, छोटी शामलो, रविजा खेड़ी, डिघाना, रामकली, गांव शामलो कलां, गतौली, गढ़वाली, खरेंटी, बुराडेहर और किनाना में जनसभा की। इसके साथ उन्होंने जींद में बॉम्बे साड़ी मार्केट, धीरज गर्ग की दुकान और प्रोफेसर शमशेर के घर कार्यक्रम में शिरकत की।
also read : आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा की जींद में बाइक रैली
उन्होंने कहा 8 जून को होने वाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा की गूंज पूरे प्रदेश में होगी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान हरियाणा की जनता से रूबरू होंगे। उन्होंने कहा कि जींद की तिरंगा यात्रा से 2024 में आम आदमी पार्टी की नींव रखी जाएगी। आज पूरा हरियाणा आम आदमी पार्टी के दिल्ली मॉडल और पंजाब सरकार के कामों की तारीफ कर रहा है। उन्होंने कहा कि जींद को हरियाणा की राजनीति का गढ़ माना जाता है। देवीलाल, भजनलाल, औमप्रकाश चौटाला, भूपेंद्र हुड्डा और दुष्यंत चौटाला सबने जींद में रैली करके राजनीति की शुरुआत की। जींद में केवल रैलियां की, लेकिन जींद के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि 8 जून को जींद से आम आदमी पार्टी प्रदेश में परिवर्तन, भ्रष्टाचार मुक्त राजनीति, धर्म की राजनीति छोड़कर काम की राजनीति का आगाज करेगी। इस आगाज के लिए हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 8 जून को जींद पहुंच रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष कौशिक, विजय गोयल, रमेश ढिगाना, सुभाष गांगोली, सियाराम, हरपाल अलेवा, सतबीर दुहन, दीपक अहलावत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।Other parties have always played the political role of Jind.