सत्य खबर, अंबाला । Parineeti Chopra and Raghav Chadha’s wedding: Actress’ father
आम आदमी पार्टी (आप) सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के रिलेशन की चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस बीच परिणीति के पिता पवन चोपड़ा ने कहा कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा। परिणीति की मां ने भी कुछ कहने से इनकार कर दिया है।
कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द कपल अपने रिलेशनशिप की ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी कर सकता है और जल्द ही सगाई हो सकती हैं।
बता दें कि परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा ने अपनी रिलेशनशिप अभी ऑफिशियल नहीं की है, लेकिन आप सांसद संजीव अरोड़ा ने दोनों की फोटोज शेयर करते हुए इनके रिश्ते पर मुहर लगा दी।
अंबाला में रहते हैं परिणीति के माता-पिता
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का जन्म 22 अक्टूबर 1988 को अंबाला में हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई भी यहीं से हुई। परिणीति के पिता पवन चोपड़ा और उनकी माता अंबाला कैंट में रहते हैं। पवन चोपड़ा की कैंट की राय मार्केट में स्पेयर पार्ट की दुकान है। परिणीति और प्रियंका चोपड़ा अंबाला कैंट आते रहे हैं।
राघव और परिणीति ने साथ में किया था डिनर
राघव और परिणीति काफी समय एक-दूसरे को पसंद करते हैं और उनका परिवार भी रिश्ते के लिए राजी है। हाल ही में मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर साथ देखा गया था। दोनों ने लंच और डिनर साथ किया था, जिसके बाद से ही दोनों के रिलेशनशिप की खबरें लाइमलाइट में आईं।
also read:
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई ने अब शिव सेना के इस बड़े नेता को दी जान से मारने की धमकी
हरियाणा मौसम अपडेट : आज भी बूंदाबांदी कल राहत परसों फिर आफत,जानिए अपने जिले का हाल
कॉलेज से एक-दूसरे को जानते हैं राघव और परिणीति
राघव और परिणीति एक-दूसरे को तब से जानते हैं, जब वो इंग्लैंड में पढ़ाई कर रहे थे। परिणीति ने मैनेचेस्टर बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की है। वहीं, राघव लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़े हैं। परिणीति और राघव को इंग्लैंड में भारत UK आउटस्टैंडिंग अचीवर्स अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। इस इवेंट में ब्रिटिश यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट को सम्मानित किया गया था।
आप सांसद संजीव अरोड़ा का ट्वीट
मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं: संजीव
मंगलवार, सुबह 11 बजे, संजीव अरोड़ा ने ट्विटर पर राघव-परिणीति की फोटो शेयर करते हुए लिखा- मैं आप दोनों को हार्दिक बधाई देता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि दोनों का साथ, प्यार और आनंद से भरा रहे। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं। Parineeti Chopra and Raghav Chadha’s wedding: Actress’ father
Aluminium salvage yard Aluminium scrap theft prevention Metal waste repurposing center
Scrap metal reclamation company Ferrous metal demand Iron waste recovery facility
Ferrous metal recycling innovations, Iron recovery facility, Metal waste reprocessing center