हरियाणा

महाभारत की धरती हरियाणा में होगी बीजेपी के अन्याय पर न्याय की जीत : प्रियंका गांधी

सत्य खबर, पानीपत ।

हरियाणा की जिस धरती ने महाभारत काल में अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश दिया था। वही धरती इसबार बीजेपी के अन्याय पर न्याय की जीत का संदेश देगी। यह कहना है कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का। प्रियंका गांधी आज पानीपत में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंची थी। इस मौके पर उन्होंने करनाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा के लिए लोगों से वोट की अपील की।
उनके साथ रैली में पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौ.उदयभान और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। प्रियंका गांधी ने कहा कि हरियाणा के किसान और मजदूर खेत में पसीना बहाकर देश का पेट पालते हैं। लेकिन बीजेपी ने बार.बार इन किसानों पर लाठी, आंसू गैस और गोलियां बसाई। किसानों को अपने देश की राजधानी दिल्ली जाने से रोका गया। एक साल से ज्यादा किसान दिल्ली बॉर्डर पर बैठे रहे। देश के सभी वर्ग किसानों के साथ थे। कांग्रेस और हरियाणा से सांसद दीपेंद्र हुड्डा आंदोलन में किसानों के साथ बैठे। लेकिन बीजेपी ने अन्नदाता के प्रति हमदर्दी दिखाने की बजाय उन्हें देशद्रोही बोलकर अपमानित किया। आंदोलन में 750 किसान शहीद हो गए। यूपी के मंत्री के बेटे ने 4 किसानों को कुचल डाला। लेकिन आज तक सरकार ने उस मामले में पीडितों को न्याय नहीं दिया।

जब हम पीडित परिवारों से मिलने लखीमपुर खीरी गए तो हमें रास्ते में रोका गया और गिरफ्तार कर लिया गया। इससे बीजेपी की किसान, मजदूर और गरीब विरोधी मानसिकता का पता चलता है। प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी ने कभी कर्ज के तले डूबकर आत्महत्या करने को मजबूर किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। जबकि 22 अरबपतियों का 16 लाख करोड रुपया माफ कर दिया। मोदी सरकार ने किसानों पर जीएसटी थोप दी और एमएसपी देने से इंकार कर दिया। सरकार खेत और मंडी में किसानों का शोषण कर रही है तो किसान के बेटों का शोषण करने के लिए अग्निवीर योजना को लागू किया गया। आज देश में बेरोजगारी ने 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कांग्रेस इसपर नकल करने के लिए केंद्र में 30 लाख पदों पर पक्की नौकरियां देगी। अग्निवीर योजना को बंद किया जाएगा। किसानों को एमएसपी की गारंटी और कर्जमाफी का लाभ दिया जाएगा। महिलाओं को सालाना एक लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा
Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा

वहीं रैली को संबोधित करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस करनाल लोकसभा और विधानसभा दोनों सीटों को जीतने जा रही है। लोगों का उत्साह बताता है कि पूरे हरियाणा से बीजेपी का सुपड़ा साफ होना और केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनना तय है। जनता के बीच इस बात का भारी रोष है कि जो हरियाणा 2014 से पहले प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, नौकरी देने, खेल और खिलाडियों में नंबर वन था। इस हरियाणा को बीजेपी ने बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई, अपराध और अत्याचार में नंबर वन बना दिया है। पानीपत में उमड़ी हजारों की भीड़ का उत्साह बता रहा है कि वह बीजेपी को जरूर सबक सिखाएगी। देश का इतिहास बताता है कि जो पानीपत में जीतता है वह दिल्ली पर राज करता है।

चौ.उदयभान ने कहा कि 25 मई को होने वाली वोटिंग देश की दशा और दिशा को बदलने वाली साबित होगी। क्योंकि भाजपा देश को तानाशाही के रास्ते पर ले जा रही है और जनता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान व लोकतंत्र को बचाए रखना चाहती है। बीजेपी संवैधानिक संस्थाओं, चुनाव आयोग, न्यायपालिका, ईडी, सीबीआई जैसी संस्थाओं को कमजोर कर रही है। लेकिन जनता इन्हें स्वतंत्र और मजबूत देखना चाहती है। इसलिए लोगों ने बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है।

रैली को संबोधित करने पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा ने करनाल से दिव्यांशु बुद्धिराजा की एक तरफा जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, मंहगाई, नशा, अपराध, किसान, जवान, पहलवान और संविधान पर चोट का बदला जनता वोट की चोट से लेगी। लोग अबतक किसान आंदोलन का दर्द नहीं भूले हैं। उन्हें याद है कि उन्हें लखीमपुर खिरी में किसानों का साथ देने के चलते प्रियंका गांधी के साथ 3 दिन पुलिस हिरासत में रखा गया। दिल्ली में जिस तरह पहलवान बेटियों को सडक़ों पर घसीटा गया और हर वर्ग पर लाठियां बरसाई गईं, अब उन सबका लोकतांत्रिक तरीके से हिसाब चुकता करने का मौका है। इस बार करनाल लोकसभा बीजेपी को बताएगा कि जो सरकार संविधान को बदलने की बात करेगी, जनता उस सरकार को बदल डालेगी।

Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी
Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी

Back to top button