PM Modi inaugurates Asia’s largest hospital
सत्य खबर, फरीदाबाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हरियाणा के फरीदाबाद में अमृता अस्पताल का उद्घाटन किया। 133 एकड़ में बने इस अस्पताल में 2600 बैड हैं। इस अस्पताल को बनाने पर करीब 6 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। यहां विश्वस्तरीय इलाज की सुविधा मिलेगी। इलाज की अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस अस्पताल का प्रबंधन माता अमृतानन्दमयी मठ द्वारा किया जाएगा।
यह अस्पताल एशिया का सबसे बड़ा प्राइवेट अस्पताल है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अमृता अस्पताल के रूप में मां अमृतानंदमयी ने हमें आशीर्वाद दिया है। कुछ दिन पहले ही देश ने आजादी के अमृतकाल में प्रवेश किया है। मुझे खुशी है कि अमृतकाल की प्रथम बेला में देश को मां अमृतानंदमयी के आशीर्वाद का अमृत मिला है।PM Modi inaugurates Asia’s largest hospital
पीएम ने कहा कि आधुनिकता और आध्यात्मिकता का समागम यह अस्पताल गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों की सेवा, सुलभ और प्रभावी इलाज का माध्यम बनेगा। पीएम ने कहा कि अम्मा प्रेम, करूणा, सेवा और त्याग की प्रतिमूर्ति हैं। वह भारत की आध्यात्मिक परंपरा की वाहक हैं। उनका जीवन संदेश हमें महाउपनिषदों में मिलता है।
ALSO READ:
सोनाली फोगाट के पीए पर लगा रेप कर मारने का आरोप, जानिए किसने लगाया
ALSO READ:
सरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश कर रही है भाजपा सरकार: अनुराग ढांडा
ALSO READ:
बिहार-दिल्ली समेत 25 ठिकानों पर छापेमारी CBI और ED की छापा मारी
पीएम ने कहा कि अम्मा ने स्वच्छ भारत और नमामि गंगे अभियान में भी अहम योगदान दिया है।पीएम ने कहा कि यह भी पुरातन समय के जैसे एक तरह का PPP मॉडल है। मैं पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप नहीं, इसे परस्पर प्रयास के तौर पर देखता हूं। पीएम ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए प्रभावी PPP मॉडल तैयार किया जा रहा है।PM Modi inaugurates Asia’s largest hospital
ALSO CHEAKOUT:
पीएम ने कहा कि हरियाणा ने हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवाया है। हर घर को नल से जल में भी हरियाणा सबसे आगे है। फिटनेस और खेल हरियाणा की रगों, संस्कारों, मिट्टी में है। खेल के मैदान में हरियाणा तिरंगे की शान बढ़ा रहा है। इसी आधार पर दूसरे राज्यों में भी कम समय में परिणाम हासिल कर रहे।
उद्धाटन के मौके पर हरियाणा के गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, केंद्रीय मंत्री और फरीदाबाद से सांसद कृष्ण पाल गुर्जर, गुरु माता अमृतानंदमयी भी उनके साथ मौजूद रहे।PM Modi inaugurates Asia’s largest hospital
Aluminum scrap recycling rates Scrap aluminium quality inspection Scrap metal reclamation processes
Aluminium scrap billet production Scrap aluminium quality inspection Metal waste resale