सत्य खबर, चंडीगढ़।
हरियाणा में दीपावली के बाद 3 शहरों की हवा दमघोटू हो गई है। यहां के लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। कैथल का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 326 दिल्ली (292) से भी ज्यादा दर्ज किया गया है। वहीं फरीदाबाद 307 और रोहतक 304 AQI के साथ रेड जोन में पहुंच गए हैं। इसके अलावा 7 शहर ऐसे भी हैं, जहां के भी हालात खराब हैं।
हरियाणा में हालांकि अब पराली जलनी लगभग बंद हो चुकी है, लेकिन दीपावली पर आतिशबाजी से हुए धुंए से यह हालात खराब हो गए हैं।
alsoread: 13 नवंबर का राशिफल : इनके बन रहे शादी के योग
इन शहरों के हालात खराब
हरियाणा के सात शहरों में भी AQI खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। इनमें बहादुरगढ़ (218), फतेहाबाद (285), गुरुग्राम (287), हिसार (249), यमुनानगर (213) का एक्यूआई खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। गत शुक्रवार को अधिकतर क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी के कारण वायु गुणवत्ता में सुधार देखा गया। इन शहरों में जींद, रोहतक, गुरुग्राम, भिवानी, बहादुरगढ़, हिसार, भिवानी और मानेसर शामिल हैं। यहां का AQI 300 से कम रिकॉर्ड किया गया है, हालांकि यहां भी खराब की स्थिति बनी हुई है, लेकिन रेड जोन से ये जिले बाहर आ गए हैं।
आज से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अच्छी खबर भी आ रही है। मौसम विशेषज्ञों ने संभावना जताई है कि सूबे में फिर से मौसम में बदलाव होने वाला है। यह बदलाव 13 और 14 नवंबर को देखने को मिलेगा। इन दो दिनों में कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं। हरियाणा में उत्तर-पश्चिमी हवाएं शुरू हो गई हैं, जिससे दिन के साथ ही अब रात के तापमान में भी गिरावट देखी जाएगी।