सत्य खबर । चंडीगढ़
हरियाणा में प्रदूषण का स्तर खतरनाक तरीके से बढ़ता ही जा रहा है। जींद में चार नवंबर (बुधवार) की सुबह 9 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 554 पर पहुंच गया। यह प्रदूषण का बेहद गंभीर व खराब स्तर माना जाता है। अम्बाला में यह 452, दादरी में 434, फतेहाबाद में 406, सोनीपत में 400 रहा, जो काफी चिंताजनक है। 9 शहरों में यह 300 से ऊपर है, जो बहुत खराब माना जाता है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजेश गढ़िया के अनुसार, जहां एक्यूआई 400 पार जा चुका है, वहां स्वस्थ लोगों की सेहत पर भी विपरीत असर पड़ सकता है, जबकि पहले से बीमार लोगों के लिए यह बेहद खराब है।
शहर एक्यूआई
जींद 554
अम्बाला 452
दादरी 434
फतेहाबाद 406
सोनीपत 400
सिरसा 390
पानीपत 374
यमुनानगर 369
कैथल 362
हिसार 350
करनाल 343
फरीदाबाद 331
रेवाड़ी 299
भिवानी 268
गुड़गांव 296
रोहतक 267
नूंह 244
पंचकूला 241
नारनौल 179
पलवल 157 (एक्यूआई माइक्रोग्राम में)
प्रदेश में दो से चार नवंबर तक 350 जगह पराली जली। दो नवंबर को 134, तीन नवंबर को 139, चार नवंबर को 77 जगह फसल अवशेष जले हैं। 25 अक्टूबर से 4 नवंबर तक कुल 6459 जगह फसल अवशेष जल चुके हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, अभी हवा या बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में कुछ दिन कोहरे से राहत मिलना मुश्किल है। रोहतक में दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे 26.8 डिग्री पर आ गया।
Scrap aluminium inventory tracking Aluminium scrap quality management Scrap metal processing equipment