सत्य खबर, भिवानी । Pooja Bohra to get married on February 22
भिवानी जिले की अंतरराष्ट्रीय महिला मुक्केबाज पूजा बोहरा 22 फरवरी को जींद के आकाश के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगी। पूजा बोहरा की शादी जींद जिले के गांव बड़छप्पर निवासी आकाश के साथ तय हुई है, जोकि जींद में ही यूनाइटेड इंडियन इंश्योरेंस कंपनी में प्रशासनिक अधिकारी है।
शादी को लेकर दोनों परिवार में खुशी का माहौल है। खास बात यह है कि इस शादी में कोई दहेज नहीं दिया जाएगा। सिर्फ 1 रुपए का शगुन देकर शादी होगी। सोशल मीडिया पर हुई बातचीत
भिवानी जिले के गांव नीमड़ीवाली निवासी पूजा बोहरा अपने परिवार के साथ कई साल से शहर के विकास नगर में रहती है। आकाश और पूजा ने सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू की थी। पूजा बोहरा ने बताया कि 19 अगस्त 2019 को फेसबुक पर पहली बार आकाश का मैसेज आया। इसके बाद धीरे-धीरे उनकी बातचीत शुरू हुई। 2020 में बातचीत प्यार में बदल गई। पहले आकाश ने अपने प्यार का इजहार किया था।
पूजा ने जब यह बात अपने परिवार को बताई तो उन्हें भी आकाश अच्छा ललगा। सके बाद आकाश को उसके परिजनों ने उसके लिए पसंद कर लिया। दोनों परिवारों ने उनके रिश्ते को सहमति दे दी।
पूजा के पिता प्लेयर, आकाश की बहन ऑस्ट्रेलिया में
बॉक्सर पूजा बोहरा के पिता फुटबाल प्लेयर रह चुके हैं। उनकी बड़ी बहन पूनम गृहिणी और छोटा भाई अरविंद डीपीई है। उनके मंगेतर आकाश की बड़ी बहन प्रियंका ऑस्ट्रेलिया में रहती है, जोकि शादीशुदा है। मां सरला देवी गृहिणी हैं और उनके पिता का निधन हो चुका है। पूजा ने जीते दर्जनों पदक
हरियाणा सरकार के भीम अवॉर्ड से सम्मानित महिला मुक्केबाज पूजा बोहरा ने अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दर्जनों पदक जीते हैं। उन्होंने 2010 में गोवा में हुई जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में रजत पदक, 2012 में गुवाहाटी में हुई सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। ओलिंपिक में कर चुकी प्रतिनिधित
इसके साथ ही पूजा ने 2013 में एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, 2013 में एशियन गेम्स में कांस्य पदक, 2019 में बैंकॉक में हुई एशियन चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक, 2021 में दुबई में हुई एशियन चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक और वर्ष 2021 टोक्यो ओलिंपिक में प्रतिनिधित्व किया। शादी के बाद चैंपियनशिप की तैयारी
इंटरनेशनल बॉक्सर पूजा बोहरा ने कहा कि अभी शादी की तैयारियों में बिजली हूं। जुलाई में एशियन चैंपियनशिप में हिस्सा लूंगी। शादी के बाद उसके लिए तैयारी करूंगी। Pooja Bohra to get married on February 22
Aluminium recycling process efficiency Aluminium recovery operations Metal waste