Rahul Gandhi met Tikait during Bharat Jodo Yatra
सत्यखबर, कुरूक्षेत्र।
हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण में यात्रा कुरुक्षेत्र में चल रही है। यात्रा सोमवार सुबह खानपुर कोलियां से शुरू हुई। जिसके बाद दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर त्योडा में सरदार जी ढाबा पर टी-ब्रेक के लिए रुकी है। यहां करीब 40 मिनट तक राहुल गांधी ने चाय-नाश्ता के साथ महिलाओं से चर्चा की।Rahul Gandhi met Tikait during Bharat Jodo Yatra
इसके बाद शाहबाद के रेस्ट हाउस में मॉर्निंग ब्रैक के बाद राहुल गांधी ने किसान नेताओं से चर्चा की। राहुल के साथ करीब 1 घंटा किसान नेता राकेश टिकैत, युद्धवीर सिंह, योगेन्द्र यादव के अलावा पंजाब के भी किसान नेता के साथ किसानी से जुड़े विभिन्न मुद्दों के अलावा दिल्ली बॉर्डर पर एक साल चले किसान आंदोलन को लेकर भी बात की। राहुल ने जानने की कोशिश की आखिर एक साल इतना बड़ा आंदोलन कैसे चला।
यात्रा अब गांव पट्टी बोरीपुर से शुरू हो चुकी है, जिसमें किसान नेता राकेश टिकैत व युद्धवीर सिंह के अलावा अन्य किसान नेता भी राहुल गांधी के साथ पैदल चल रहे है। दिल्ली-चंडीगढ़ हाइवे पर यात्रा की वजह से कुछ देर भारी जाम भी लगा रहा।
राहुल गांधी की यात्रा आज लेडीज स्पेशल है। इसमें भारी संख्या में महिलाएं शामिल हैं। कांग्रेस की तरफ से अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को इसमें शामिल होने की अपील की गई है।Rahul Gandhi met Tikait during Bharat Jodo Yatra
टिकैत बोले-किसानों पर की बात
दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि उनके अलावा काफी किसान नेताओं ने राहुल गांधी से काफी बात की है। इस दौरान चर्चा किसान-गरीबों को लेकर की गई। टिकैत ने कहा कि इनकी कई राज्यों में सरकार है, हमने उन्हीं राज्यों में किसानों से जुड़े मुद्दों पर बात की है। अभी यात्रा चल रही है। यात्रा के बाद राहुल गांधी उन स्टेट के मुख्यमंत्री से बात करें। टिकैत ने कहा कि यात्रा चल रही है, जिसका मन करे को शामिल हो जाए
महिलाओं संग यात्रा को राहुल ने बताया ‘शक्ति वॉक’
हमारे देश की महिलाओं का स्वतंत्र भारत के निर्माण में बहुत महत्वूपर्ण योगदान रहा है। चाहे वो स्वतंत्रता सेनानियों के रूप में हो, संविधान रचना में हो, या जनसेवा के पद पर एक राजनीतिज्ञ के रूप में हो।Rahul Gandhi met Tikait during Bharat Jodo Yatra
सरोजिनी नायडू, विजयलक्ष्मी पंडित, सुचेता कृपलानी, दुर्गाबाई देशमुख, राजकुमारी अमृत कौर, हंसा मेहता और अरुणा आसफ़ अली जैसी दिग्गज महिलाओं ने जहां स्वतंत्रता संग्राम में अपनी संघर्षशीलता का परिचय दिया, वहीं अपने ज्ञान, बुद्धिमत्ता और दूरदर्शिता से देश का संविधान बनाने में मददगार रहीं। श्रीमती इंदिरा गांधी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं और अपने अद्वितीय नेतृत्व और क्षमता के कारण भारत की ‘आयरन लेडी’ कहलाईं।
आज, भारत जोड़ो यात्रा में साथ चलते हुए देश की सेवा में समर्पित महिलाओं को देखता हूं तो इनमें उन स्वतंत्रता सेनानियों का वही जज़्बा झलकता है। इन्होंने भारत को जोड़ने का दारोमदार बराबरी से अपने कंधों पर ले रखा है जिसे वह यात्रा का नेतृत्व कर बखूबी निभा रही हैं।
इससे पहले यात्रा पानीपत, करनाल और कुरुक्षेत्र कवर कर चुकी है। कुरुक्षेत्र में कल देर शाम राहुल गांधी ने ब्रह्मसरोवर पर तीर्थपूजन और महाआरती में भी हिस्सा लिया।Rahul Gandhi met Tikait during Bharat Jodo Yatra
ALSO READ:
Aluminium scrap transportation Aluminium scrap chemical analysis Metal waste logistics services
Metal scrap yard operations Ferrous material recycling growth Iron reclamation and reprocessing
Ferrous material refurbishment, Iron scrap recovery and utilization, Metal reclamation depot
Hi all, herre every person is shariing suhh familiarity, therefore it’s pleasanbt too
read this webpage, andd I used tto go to see this webgpage every day.