ताजा समाचार

हरियाणा में बारिश अभी टली नहीं है, जानिए अब किस दिन होगी

सत्य ख़बर,चण्डीगढ़ ।
हरियाणा में अब 2 दिन मौसम साफ रहेगा। 18 अप्रैल से मौसम में बदलाव होगा। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने चंडीगढ़ सहित 5 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।

इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के साथ कुछ स्थानों में ओले गिरने के भी आसार हैं। मौसम में होने वाले इस बदलाव से दिन के तापमान में हल्की गिरावट रहने, लेकिन रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है उनमें चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र शामिल हैं। 19 अप्रैल को हरियाणा के 17 जिलों में मौसम खराब रहेगा। उत्तर के जिलों के साथ दक्षिण और दक्षिण पूर्व के जिलों में मौसम खराब रहेगा।

Robert Francis Provost: पहली बार अमेरिका से पोप का चुनाव! रॉबर्ट फ्रांसिस प्रवोस्ट बने पोप लियो पीएम मोदी ने दी बधाई
Robert Francis Provost: पहली बार अमेरिका से पोप का चुनाव! रॉबर्ट फ्रांसिस प्रवोस्ट बने पोप लियो पीएम मोदी ने दी बधाई

हरियाणा में दो दिन मौसम खराब रहने के कारण दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आई है। दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री के करीब स्थिर बना हुआ है। 24 घंटे के आंकड़ों के हिसाब से मेवात का अधिकतम तापमान 37.6 दर्ज किया गया, जो अन्य जिलों में सबसे ज्यादा रहा।

वहीं अंबाला और भिवानी ऐसे जिले रहे, जहां दिन का तापमान 32.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात में भी कुछ ऐसे ही हालात हैं, हल्की हवाओं के चलने के कारण रात में भी लोगों को सर्दी का एहसास हुआ।

हरियाणा में दो दिन मौसम खराब रहने के कारण 8 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सिरसा में बूंदाबांदी, सोनीपत में मध्यम बारिश, पानीपत में 5 एमएम, अंबाला में भी हल्की बारिश हुई। इसके अलावा जींद में बूंदाबांदी, रेवाड़ी में औसत 4 एमएम, गुरुग्राम में भी बारिश हुई।

Punjab News: एयर रेड सायरन और बंद स्कूल! पंजाब में बढ़ते खतरे के बीच लोगों को घरों में रहने की चेतावनी
Punjab News: एयर रेड सायरन और बंद स्कूल! पंजाब में बढ़ते खतरे के बीच लोगों को घरों में रहने की चेतावनी

सबसे ज्यादा बारिश महेंद्रगढ़ में हुई, यहां नौ एमएम के करीब बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि बादलों के छाने के कारण रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली।

Back to top button