सत्य खबर, नई दिल्ली । Rain likely in Delhi
गर्मी और लू के प्रकोप के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत के लिए बारिश की संभावना जताई है। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में आज गरज के साथ बारिश हो सकती है। 20, 21 अप्रैल को उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दिल्ली में भी गरज के साथ बारिश हो सकती है।
ALSO READ: माफिया अतीक और अहमद के हत्या आरोपियों ने खोले हत्या के राज,जानिए क्या कहा
कैसा रहेगा आज दिल्ली का मौसम?
भारत मौसम विज्ञान विभाग के विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज 20 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं दिन में आज दिल्ली में हल्की बारिश के आसार हैं।
ALSO READ: 800 रूपये पाने की आस में गई 80 से ज्यादा लोगों की जान, जानिए कहां का और क्या है मामला
आईएमडी के मुताबिक 21 अप्रैल को भी दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि दिल्ली में 19 अप्रैल की शाम भी मौसम में बदलाव हुआ था। बुधवार की शाम से दिल्ली में ठंडी हवाएं चल रही थीं। आईएमडी ने बाकी राज्यों के लिए कहा? आईएमडी ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में पूर्वी भारत के कई हिस्सों में लू की स्थिति देखने को मिल सकती है। अगले चार दिनों के दौरान पूर्वी भारत में लू की स्थिति जारी रहेगी। आईएमडी ने उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, सिक्किम, ओडिशा और आंध्र प्रदेश राज्यों सहित भारत के कुछ हिस्सों में हीटवेव अलर्ट जारी किया है।
ALSO READ: मानेसर नगर निगम के नवनियुक्त आयुक्त यशपाल यादव से सरपंच सुंदर लाल ने शिष्टाचार भेंट की
सुबह 8 बजे अपडेट किए जाने वाले दैनिक मौसम बुलेटिन में आईएमडी ने कहा कि उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में बहुत ज्यादा गर्मी पड़ेगी। पूर्वोत्तर भारत, उत्तर भारत, पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों और मध्य भारत के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जाएगा। गंगीय पश्चिम बंगाल में पिछले 8 दिनों से और बिहार में पिछले 5 दिनों से हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। इस बीच अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है।
ALSO READ: हरियाणा में कोरोना को लेकर क्या चल रही है सरकार की तैयारियां, जानिए यहां पर
यूपी के 21 जिलों में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह एक और जहां मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है वहीं दूसरी तरफ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के कुछ इलाकों में बीते एक-दो दिनों से बर्फबारी हो रही है। Rain likely in Delhi
Scrap aluminum exporters/importers Aluminium scrap trading market Metal reclaiming