Ram Rahim will be out of jail soon
सत्यखबर, हरियाणा । डेरा सच्चा सौदा सिरसा प्रमुख राम रहीम एक बार फिर से जेल के बाहर आने वाला है। बताया जा रहा है कि राम रहीम को 40 दिनों के लिए पैरोल मिल गई है। 40 दिन की पैरोल पर बाहर आने के बाद गुरमीत राम रहीम को राजस्थान के आश्रम में ले जाया जा सकता है। इससे पहले पैरोल को लेकर राम रहीम के परिवार ने आवेदन किया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने राम रहीम की पैरोल को लेकर पुष्टि की थी। Ram Rahim will be out of jail soon
आपको बता दें कि राम रहीम साल इससे पहले भी कई बार पैरोल और फरलो पर जेल से बाहर आ चुका है। राम रहीम 2021 में 3 बार और साल 2022 में 2 बार जेल से बाहर आ चुका है। फरवरी 2022 में राम रहीम ने 21 दिन की फरलो ली थी। इसके बाद जून 2022 में राम रहीम महीने की पैरोल पर जेल से बाहर आया था। जेल नियम के अनुसार राम रहीम को एक साल में करीब 90 दिन की जेल से छुट्टी मिल सकती है। इसमें 21 दिन की फरलो और 70 दिन की पैरोल शामिल है।
पूरी खबर का वीडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:
बता दें कि गुरमीत राम रहीम को 2 साध्वियों से यौन शोषण के मामले में 10-10 साल और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और पूर्व प्रबंधक रणजीत सिंह हत्याकांड में उम्रकैद की सजा हुई है। राम रहीम को 25 अगस्त 2017 को रोहतक की सुनारिया जेल में लाया गया था। रोहतक की जेल परिसर में राम रहीम को अलग बैरक में रखा गया है। साथ ही जेल परिसर में राम रहीम से समय-समय पर परिजन और वकील मुलाकात करते रहते हैं। राम रहीम के अनुयायी इस खबर से बेहद खुश है।Ram Rahim will be out of jail soon
Scrap aluminium life cycle Aluminium scrap yard maintenance Scrap metal reclamation services
Wow, amazing weblog format! How long have you ever been blogging for?
you made running a blog look easy. The full look of your web site is fantastic, let alone the content!
You can see similar here dobry sklep