सत्य खबर, बागपत ।
Ram Rahim’s challenge साध्वियों के यौन शोषण व हत्या के 2 केस में सजा काट रहे राम रहीम ने नशा छुड़वाने के नाम पर अब अपने विरोधियों को चुनौती दी है। पैरोल पर UP के बागपत स्थित बरनावा डेरे में ऑनलाइन सत्संग करते हुए राम रहीम ने कहा कि आप लोग केवल अपने धर्म के लोगों का ही नशा छुड़वा दो। आ जाओ खुले मैदान में, हमारा चैलेंज है।
राम रहीम अपने विरोधियों का नाम नहीं ले रहा, लेकिन उसका इशारा पंजाब के सिख संगठन और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर माना जा रहा है। इसी वजह यह है कि राम रहीम की पैरोल का SGPC और सिख संगठन विरोध कर रहे हैं।
अपने धर्म वालों का नशा छुड़वा लो
डेरा प्रमुख ने कहा कि हम बार-बार देश के गणमान्य लोगों से आह्वान कर रहे हैं। सभी धर्मों के गणमान्य लोगों से हम विनती करते रहे हैं कि आप भी आओ, राम- नाम से नशा छुड़वाओ। बाकी बातें फिर करते रहना, एक बार समाज को तो सुधार लो।
ये मेरा है, ये तेरा है, सभी एक ही नूर से पैदा हुए हैं। आप लोगों को लगता है कि आपका धर्म सही है। हम कहते हैं कि सारे ही सही हैं। अपने धर्म वालों का तो नशा छुड़वा दो। इतने में काम हो जाएंगे।
also read:
मौसम अपडेट: जानिए अपने राज्य का हाल
हरियाणा में दो सगी बहनों के गायब करने का दो युवकों पर लगा आरोप, जानिए कहां का और क्या है मामला
नशा छुड़वाने के लिए आओ मैदान में
डेरा प्रमुख ने कहा कि आप लोग सोचते होंगे कि हम राम रहीम के कहने पर शुरू हो गए तो नंबर उसके बन जाएंगे। आप करो, आप के नंबर है। मेरे नंबर भी ले लेना। नशा छुड़वाने के लिए मैदान में आए तो सही, लेकिन दूसरी चीजों पर फोकस रहता है।
हम राम रहीम के कहने पर शुरू हो गए तो नंबर तो उसके ही बनेंगे। हमें कोई दिक्कत नहीं है। राम रहीम ने कहा कि बड़ी एनजीओ खुली है। मानवता भलाई के काम कर रहे होंगे, लेकिन अपने पर्चे में ये भी एड कर लिया करो कि कितनों का नशा छुड़वाकर जान बचाई।
राम रहीम की पैरोल का SGPC विरोध कर रही है। पंजाब में 29 जनवरी को राम रहीम ने शाह सतनाम सिंह का भंडारा बठिंडा के सलाबतपुरा में रखा था। पंजाब के सिखों ने इसका विरोध किया था। वहीं SGPC भी राम रहीम की पैरोल के विरोध में कोर्ट जाने की बात कर चुकी है। इसलिए राम रहीम अब उन्हें चुनौती दे रहा है। Ram Rahim’s challenge
Scrap aluminium analysis Aluminium scrap catalyst recovery Metal recovery industry
Metal reclaiming and reprocessing Ferrous material brokerage Iron reclamation center
Ferrous material recycling risk management, Iron waste redistribution, Metal reprocessing and recovery