सत्य खबर, नई दिल्ली । Reason for sending Amritpal to Dibrugarh jail
खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजा जा रहा है। अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने रविवार की सुबह मोगा से गिरफ्तार किया था। अमृतपाल सिंह को गिरफ्तारी के बाद बठिंडा के एयरफोर्स स्टेशन लाया गया और यहां से उसे असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया है। हालांकि फिलहाल मोगा पुलिस ने अभी तक इस मामले को अधिक जानकारी नहीं दी है। अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजने के पीछे सबसे बड़ी वजह है पंजाब का माहौल। अमृतपाल सिंह के पंजाब के जेल में रहने से पंजाब अशांति का माहौल हो सकता है।
ALSO READ: शाइस्ता के समर्थन में धरने पर क्यों बैठा यह प्रोफेसर,जानिए इस खबर में
अमृतपाल सिंह ने सरेंडल से पहले भिंडरावाले के गांव मोगा के रोडेवाल गुरुद्वारे में सिखों को संबोधित कर भड़काने की कोशिश की है। पंजाब पुलिस ऐसी किसी भी स्थिति से बचना चाहती है। वहीं असम की डिब्रूगढ़ जेल में पहले से ही अमृतपाल से समर्थक और उनके संगठन के अन्य सदस्य वहां बंद है।
ALSO READ: कोरोना को लेकर केंद्र सरकार ने हरियाणा सरकार को दी हिदायत, जानिए क्या कहा
अमृतपाल सिंह के करीबी सहयोगी पपलप्रीत सिंह को भी गिरफ्तार करने के बाद 11 अप्रैल को असम के डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल भेजा गया था। अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार था। उस वक्त पंजाब पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है। अमृतपाल सिंह गिरफ्तारी पंजाब पुलिस और राष्ट्रीय खुफिया विभाग के संयुक्त टीमों द्वारा की गई है।
ALSO READ: अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब पुलिस का आया बयान, जानिए क्या कहा
पंजाब पुलिस ने गिरफ्तारी पर क्या कहा? पंजाब पुलिस का कहना है कि ‘उसके पास (अमृतपाल सिंह) कोई विकल्प नहीं बचा था’। पंजाब पुलिस के IGP सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि उनके पास “विश्वसनीय जानकारी थी कि अमृतपाल रोडे में है। उन्होंने कहा कि “पुलिस अमृतपाल सिंह गिरफ्तार करने के लिए मोगा गुरुद्वारा के अंदर नहीं गई”। Reason for sending Amritpal to Dibrugarh jail
Aluminium recycling market dynamics Scrap aluminium business operations Metal waste cleaning