सत्य खबर । चंडीगढ़
प्रदेश में रविवार को बादल छाए। हवा शांत रही। इससे स्मॉग फिर से बढ़ गया है। रविवार को रोहतक शहर देश में दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। वहां शाम 8:30 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) औसतन 416 माइक्रोग्राम पर पहुंच गया। यह हवा का ‘गंभीर’ स्तर है।
उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद 426 एक्यूआई के साथ सबसे प्रदूषित रहा। राज्य में हिसार समेत 10 जिलों में यह 300 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ स्तर पर रहा। चरखी दादरी समेत पांच जिलों एक्यूआई 200 से 300 के ‘खराब’ स्तर पर और 5 जिलों में 100 से 200 के बीच मध्यम स्तर पर रहा।
यहां सबसे ज्यादा एक्यूआई
शहर एक्यूआई
रोहतक 416
फरीदाबाद 392
हिसार 378
फतेहाबाद 378
जींद 375
पानीपत 359
धारूहेड़ा 355
Aluminum scrap treatment Scrap aluminium inspection standards Metal recycling solutions yard