वैज्ञानिकों को एक ऐसा जीव मिला है, जिसे ‘समुद्र का सबसे डरावना जीव’ कहा जा रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस जीव का नाम एक खतरनाक महिला के नाम पर रखा गया है, जिसने गुस्से में आकर अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया था।
धरती से लेकर समुद्र की गहराई तक अक्सर वैज्ञानिकों की खोजें चलती रहती हैं। इस दौरान कभी-कभी उनके सामने कुछ ऐसा आ जाता है जिसे देखकर वो भी हैरान रह जाते हैं. दरअसल, ऐसा माना जाता है कि समुद्र की गहराई में कई ऐसे जीव रहते हैं, जिनके बारे में हम अभी तक नहीं जानते हैं। छोटी और प्यारी मछलियों के अलावा समुद्र में और भी कई दिलचस्प चीजें घूमती रहती हैं। ऐसा ही एक जीव इन दिनों काफी चर्चा में है, जिसे वैज्ञानिकों ने गहरे समुद्र में पाया है। इसे ‘समुद्र का सबसे डरावना जीव’ कहा जा रहा है। सबसे दिलचस्प बात तो ये है कि इस जीव का नाम उस महिला के नाम पर रखा गया है जिसने अपने ही पति को मारने की कोशिश की थी.
दरअसल, एक रेडिट यूजर ने समुद्र की सबसे डरावनी चीजों को फोटोग्राफिक सबूत के साथ पेश किया है कि वो मौजूद हैं, लेकिन एक चीज जो खास तौर पर लोगों को सबसे ज्यादा डराने वाली साबित हुई और वो है इस जीव का नाम। लैडबाइबल नाम की वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस जीव का नाम एक महिला के नाम पर रखा गया है, जिसने गुस्से में आकर अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया था। महिला का नाम लोरेना बॉबबिट है। इसीलिए इस जीव का नाम बॉबिट वर्म भी रखा गया है। वैसे तो इस जीव को सैंड-स्ट्राइकर भी कहा जाता है, लेकिन वैज्ञानिक तौर पर इसे यूनिस एफ्रोडिटोइस के नाम से भी जाना जाता है।
यह डरावना जीव सांप और सेंटीपीड के मिश्रण जैसा दिखता है और अटलांटिक और इंडो-पैसिफिक महासागरों जैसे गर्म समुद्री पानी में पाया जाता है। हालाँकि यह डरावना शिकारी तीन मीटर तक लंबा हो सकता है, लेकिन यह अपने शिकार को आश्चर्यचकित करने के लिए रहस्यमय तरीके से अपने विशाल आकार को छुपाता है। समुद्री जीवों का शिकार करने के लिए यह समुद्र की सतह में इस तरह छिप जाता है कि मछलियाँ इसे देख नहीं पातीं और यह झट से उनका शिकार कर लेता है।
Also Read – NRHM घोटाले के आरोपी पूर्व सपा विधायक के घर छापेमारी, मचा हड़कंप
यह जीव भी किसी समुद्री शैवाल जैसा दिखता है, लेकिन यह बहुत घातक है। ऐसा कहा जाता है कि अगर यह किसी व्यक्ति को काट ले तो उसे लकवा मार सकता है। इस जीव की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी आंखें नहीं होती, लेकिन फिर भी यह अपने शिकार पर सटीक निशाना लगाता है। इसके अलावा बॉबिट वर्म की एक और सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह खुद को पुनर्जीवित भी कर सकता है। भले ही उन्हें टुकड़ों में काट दिया जाए, वे अपने घायल शरीर के हिस्सों, जैसे सिर या पूंछ को ‘पुनर्जीवित’ कर सकते हैं।