हरियाणा

शिव शक्ति संर्कीतन मंडल ने किया शहीद जवानों को नमन

सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – शिव शक्ति संर्कीतन मंडल की बैठक का आयोजन शिव शक्ति सत्संग भवन तरावड़ी में किया गया। जिसकी अध्यक्षता शिव शक्ति संर्कीतन मंडल के चेयरमैन हंसराज पाहूजा ने की। बैठक में मंडल से जुड़े सभी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखते हुए पुलवामा श्रीनगर कश्मीर में शहीद हुए जवानों को नमन किया। सभी पदाधिकारियों ने उनकी आत्मिक शांति की भी कामना की।

संबोधित करते हुए शिव शक्ति संर्कीतन मंडल के चेयरमैन हंसराज पाहूजा व महासचिव राजपाल जांगड़ा ने बताया कि आंतकवाद से लडऩे के लिए सरकार के साथ-साथ हम सभी भारतीयों को एकजुट होकर मजबूत होना होगा। जिससे आंतकवाद के खिलाफ आवाज उठाई जा सके। भारत को पाकिस्तान के साथ सभी संबध तोडऩे चाहिए। शहीदों की शाहदत को नमन करते हुए चेयरमैन हंसराज पाहूजा व महासचिव राजपाल जांगड़ा ने कहा कि हमले में शहीद हुए शहीदों की कुर्बानी को व्यर्थ नही जाने दिया जाऐगा।

Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?
Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?

बैठक में सरंक्षक लाला साधुराम, पंकज गोयल, संरक्षक मदन सचदेवा, संरक्षक हन्नी चौधरी, चेयरमैन हंसराज पाहूजा, अध्यक्ष वेद सलूजा, उपाध्यक्ष सुरेश चावला, महासचिव राजपाल जांगड़ा, कैशियर देवराज मिड्डा, दौलत राम पहलवान, प्रवीण गुप्ता, रामकुमार गर्ग, जीवनदास वधवा, भीम सचदेवा, ज्ञानचंद गुप्ता, पवन कुमार मंगल समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Panchkula Firing: बिश्नोई गैंग का नाम लेकर हमला, अमरावती मॉल के बाहर चली गोलियां
Panchkula Firing: बिश्नोई गैंग का नाम लेकर हमला, अमरावती मॉल के बाहर चली गोलियां

Back to top button