सत्य खबर,गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज :SHO Aarti arrives at Sikandarpur-Badha village Sarpanch Sunder Lal welcomes her.
पुलिस और जनता के बीच परस्पर संबंध बेहतर हों, इस उद्देश्य से हरियाणा पुलिस पिछले काफी दिनों से आमजन के साथ मिलकर सामाजिक कार्य कर रही है। जनता को जागरुक कर रही है। इसी कड़ी में आगामी 12 अगस्त 2023 को शिकोहपुर गांव में पुलिस द्वारा तीज उत्सव मनाया जाएगा। गुरुग्राम पुलिस की यह ऐतिहासिक पहल है।
तीज उत्सव मनाने के संदर्भ में गुरुवार को महिला थाना मानेसर की एसएचओ आरती ने गांव सिकंदरपुर-बढ़ा में बैठक ली। इस दौरान सिकंदरपुर-बढ़ा के सरपंच सुंदर लाल यादव, महिला थाना से किशिका, नवदीप, एएसआई चरण सिंह समेत गांव की काफी महिलाएं मौजूद रहीं। सरपंच सुंदर लाल यादव ने सभी का स्वागत किया। एसएचओ आरती ने गांव की महिलाओं, बेटियों को कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस सिर्फ सुरक्षा के लिए नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों को भी जनता के बीच जाकर निभाती है। सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरुकता, खेलों के माध्यम से प्रेम की भावना बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पुलिस सदैव जनता के साथ रहती है, ऐसे ही जनता को भी पुलिस का सदैव साथ देना चाहिए। उन्होंने महिलाओं, बेटियों से कहा कि गांव में होने वाले तीज उत्सव में अधिक से अङ्क्षधक संख्या में भाग लें। तीज का त्योहार विशेषकर बेटियों के नाम पर ही मनाया जाता है।
सरपंच ने महिला थाना प्रभारी आरती का स्वागत करते हुए कहा कि पुलिस की ओर से शिकोहपुर में मनाए जाने वाले तीज उत्सव में सिकंदरपुर-बढ़ा गांव की महिलाओं की भागीदारी अधिक रहेगी। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि अब हम सब अपने त्योहारों को मिलकर इतने बड़े स्तर पर मना रहे हैं। आमतौर पर पुलिस जनता की सेवा में ड्यूटी पर तैनात रहती है। यह अच्छा अवसर है कि पुलिस भी तीज पर्व को जनता के साथ मिलकर मनाते हुए खुशियां सांझा करेगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस पर्व को सफल बनाने में गांव का विशेष योगदान रहेगा।