Singer Badshah bought a car worth three crores, know which is it and what is the specialty
सत्य खबर, दिल्ली
सिंगर बादशाह ने हाल ही में एक नई लैम्बोर्गिनी उरुस खरीदी है जो कि उनकी दूसरी उरुस है। इसके पहले वह यूज्ड लैम्बोर्गिनी उरुस खरीद चुके है और अब यह नई मॉडल दिल्ली में खरीदी है। बादशाह को लग्जरी कारों का शौक है और उनके गैराज में दुनिया की सबसे बड़ी कार कंपनियों की कारें मौजूद है, अब उनके कलेक्शन में एक और लैम्बोर्गिनी उरुस भी शामिल हो गयी है।
Also read- हरियाणा: रेड करने गई पुलिस टीम पर हमला, जानिए फिर क्या हुआ
Also read- सांसद सिमरनजीत सिंह मान के शहीद भगत सिंह को आतंकवादी कहने वाले बयान हरियाणा में कोहराम
बतातें चले कि लैम्बोर्गिनी भारत में 200 उरुस एसयूवी की डिलीवरी कर चुकी है और यह बादशाह की दूसरी उरुस एसयूवी है। नई लैम्बोर्गिनी उरुस की डिलीवरी होते हुए कई तस्वीरें व वीडियो भी सामने आये है जिसमें बादशाह को इसकी डिलीवरी लेते हुए देखा जा सकता है। इस एसयूवी को नियो नोक्टिस रंग में रखा गया है और इसमें नाथ डायमंड रंग के 22-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गये हैं।
बात करें बादशाह के दूसरे उरुस एसयूवी की तो वह उन्होंने प्री-यूज्ड कारों के बाजार से खरीदी है जो कि रोस्सो एंटेरो रंग विकल्प में है। हालांकि नए उरुस एसयूवी में किस तरह के कस्टमाईजेशन कराए गये है और इंटीरियर को कैसा रखा गया है, इसका खुलासा अभी हो नहीं पाया है लेकिन सामने आये वीडियो में देखा जा सकता है कि इसके इंटीरियर को ब्लैक रंग व रेड स्टिचिंग के साथ रखा गया है।
कार को देखनें पर लगता है कि बादशाह ने मिनिमल इंटीरियर रखा है और यह बेहद आकर्षक लगती है। लैम्बोर्गिनी उरुस दुनिया भर में कंपनी की एक बेहद लोकप्रिय एसयूवी है और बादशाह की तरह ही बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटी इस एसयूवी के मालिक है जिनमें रणवीर सिंह, कार्तिक आर्यन, रोहित शेट्टी, रजनीकांत आदि शामिल है।
लैम्बोर्गिनी उरुस को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इसी का नतीजा है कि करीब चार साल में इस एसयूवी के 200 यूनिट बेचे जा चुके हैं। मार्च 2021 में इस एसयूवी ने 100-यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया था। लैंबॉर्गिनी इंडिया ने खुलासा किया है कि भारत में पहली बार लेम्बोर्गिनी खरीदने वालों में उरुस की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत है।
भारतीय खरीदारों में, उरुस के लिए सबसे लोकप्रिय कलर जियालो औगे (प्रसिद्ध पीला), नीरो नोक्टिस (काला), और बियान्को मोनोसेरस (सफेद) हैं। कंपनी इस एसयूवी को भारतीय बाजार में 3.1 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर बेच रही है। अब तक दुनिया भर में इसकी 20,000 से अधिक यूनिट बेचीं जा चुकी है।
लेम्बोर्गिनी उरुस के इंजन की बात करें तो इस शानदार कार में 4.0 लीटर, 8-सिलिंडर ट्विन-टर्बो वी8 इंजन दिया गया है जो 641 बीएचपी की पॉवर के साथ 850 न्यूटन मीटर का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है। यह कार 0-100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार सिर्फ 3.6 सेकंड में पकड़ सकती है और 305 किलोमीटर प्रतिघंटा की अधिकतम रफ्तार पर चल सकती है।
ड्राइवस्पार्क के विचार
बादशाह ने अपने गैराज में दूसरी लैम्बोर्गिनी उरुस क्यों शामिल की यह तो नहीं कहा जा सकता है लेकिन यह कहा जा सकता है कि यह एसयूवी बेहद शानदार लग रही है। बादशाह के गैराज में रोल्स रोयस रैथ, बीएमडब्ल्यू 640डी व जगुआर की सेडान शामिल है और ऐसे में दो उरुस एसयूवी इस गैराज की शोभा बढ़ाते है।
Scrap aluminium compactor Aluminium reprocessing plant Scrap metal processors