सत्य खबर, आगरा ।
Son in law beating in law's house
यूपी के आगरा जिले में ससुराल पहुंचा दामाद जमकर पीटा गया। ज्यादा पीटे जाने के कारण उसे चोट भी आई। बाद में युवक ने ससुराल वालों के खिलाफ थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल घायल व्यक्ति (दामाद) का मेडिकल कराया गया है। उसका इलाज भी कराया गया है।
चार साल पहले हुई थी शादी
बहादुर सिंह पुत्र हेतराम निवासी बरपुरा थाना इरादत नगर ने थाना फतेहाबाद मे तेहरीर देकर बताया कि उसकी चार वर्ष पूर्व चांदनी पुत्री पप्पू राम निवासी सहारंगपुर थाना फतेहाबाद के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही चांदनी ससुराल में कम मायके में ज्यादा रहती है। गुरुवार को वह चांदनी को लेने के लिए ससुराल गया था।
also read: बारिश के मौसम में खाए भुट्टा, मिलेंगे इतने लाभ
पत्नी का जीजा पहले से था मौजूद
पीड़ित पति ने बताया कि ससुराल में चांदनी का जीजा पहले से मौजूद था। उसने अपनी पत्नी से घर चलने को कहा तो सास और अन्य लोग मना करने लगे। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद ससुराल वालों ने मिलकर मारपीट कर दी, जिससे उसके चोट आई हैं।
Son in law beating in law's house