राष्‍ट्रीयहरियाणा

प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब से मिले भाजपा NRI सैल के प्रदेश सह-संयोजक संजय यादव व सुंदरलाल सरपंच जताया आभार

सत्य ख़बर,गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज :

भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा प्रभारी बिप्लब कुमार देब से भाजपा एनआरआई सैल के प्रदेश सह-संयोजक संजय यादव ने मुलाकात करके उनका आभार जताया। प्रदेश प्रभारी की ओर से उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन के लिए बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। भाजपा हरियाणा के एनआरआई सैल के प्रदेश संयोजक संदीप देसवाल का भी संजय यादव ने आभार जताया। उनके नेतृत्व में संगठन के लिए मजबूती से काम करने के लिए विश्वास दिलाया है।

संजय यादव ने कहा कि हरियाणा प्रभारी के रूप में दायित्व संभाल रहे त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने हरियाणा में पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए ही संगठन ने उन्हें इस बार सांसद का टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। संजय यादव ने बिप्लब कुमार देब को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उनकी रिकॉर्ड मतों से जीत की कामना की। कर्मठ कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा संगठन बुलंदियों पर पहुंचा है।

Odisha News: एंबुलेंस का दावा निकला खोखला! आठ किलोमीटर तक कंधे पर शव लेकर चला परिवार
Odisha News: एंबुलेंस का दावा निकला खोखला! आठ किलोमीटर तक कंधे पर शव लेकर चला परिवार

संजय यादव ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि जिस तरह से एनआरआई सैल के प्रदेश संयोजक संदीप देसवाल विदेश में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बना रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में वे भी पार्टी के विदेशों में प्रचार-प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। इस दायित्व के लिए उन्होंने संयोजक संदीप देसवाल का भी आभार जताया है। प्रदेश सह-संयोजक बनाए गए संजय यादव ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी बन चुका है। वह दिन दूर नहीं, जब विदेशों में रह रहे भारतीय लोग भाजपा के प्रति अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए अपना साथ और समर्थन देंगे।

एनआरआई सैल के प्रदेश संयोजक संदीप देसवाल स्वयं काफी समय से संगठन को विदेशों में मजबूती प्रदान कर रहे हैं। राजनीति में कदम रख रहे युवाओं को तो उनसे सीख लेनी ही चाहिए। संगठन को मजबूती देने का जो काम वे कर रहे हैं, उनका हम सब अनुसरण भी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एनआरआई सेल विदेश के साथ साथ हरियाणा प्रदेश में भी अपना दायित्व निभाता है। पार्टी की ओर से दी जाने वाली हर जिम्मेदारी का बखूबी पालन करता है। चाहे जनसंपर्क अभियान हो या संगठन की ओर से किए जाने वाले अन्य आयोजन, हर स्तर पर एनआरआई सेल अग्रणी भूमिका में रहता है।

RCB IPL 2025 Won: 18 साल बाद टूटा इंतजार RCB ने उठाई ट्रॉफी सड़कों से संसद तक गूंजा 'ई साल कप नमदे' का नारा
RCB IPL 2025 Won: 18 साल बाद टूटा इंतजार RCB ने उठाई ट्रॉफी सड़कों से संसद तक गूंजा ‘ई साल कप नमदे’ का नारा

उन्होंने कहा कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों को लेकर छह प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। गुरुग्राम से सांसद राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने तीसरी बार टिकट दिया है। इसलिए उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठन का हर कार्यकर्ता तैयार हैं।

Back to top button