सत्य ख़बर:
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा यह कांग्रेस का षड्यंत्र है।
नीमच/रामपुरा मनासा।
नीमच जिले के मनासा तहसील में मंगलवार शाम को भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इससे कई वाहनों के कांच भी फूटे है।
आक्रोशित ग्रामीणों ने पहले जन आशीर्वा के वाहनों को रोक लिया। उल्लेखनीय है कि सोमवार को जिला मुख्यालय से भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा शुरू हुई थी जो जावद होती हुई मनासा पहुंची थी। जिसमें भाजपा के कई बड़े नेता भी शामिल थे।
नीमच की मनासा तहसील में जन आशीर्वाद यात्रा पर पथराव
मनासा विधानसभा में पहुंचने के बाद यात्रा रामपुरा क्षेत्र के ग्राम रावलकुडी पहुंची। जहां ग्रामीणों ने चीता प्रोजेक्ट का विरोध करते हुए जन आशीर्वाद यात्रा के वाहन सहित सभी वाहनों को रोक लिया। इस दौरान पुलिस लोगों को आगे से हटाती दिखी। रथ पर मौजूद मनासा विधायक अनिरूद्ध मारू लोगों से हटने की अपील करते रहे।लेकिन लोगों ने एक न सुनी। इन सभी के कई वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए हैं। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने यात्रा पर पथराव कर दिया। जिसमें जन आशीर्वाद यात्रा रथ व विधायक के वाहन के कांच फूट गए। इसके बाद तीन थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची।
हालांकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी एक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की है की जन आशीर्वाद यात्रा पर कांग्रेसियों ने पथराव किया है। कलेक्टर दिनेश जैन ने बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा का विरोध नहीं हुआ है। यात्रा पर पथराव भी नहीं हुआ। ग्राम से बाहर निकलते समय कुछ शरारती तत्वों ने पथर फेंके है। मसाला जो भी हो लेकिन जन आशीर्वाद यात्रा अभिवादन की भेट चल रही है कांग्रेसियों ने कहा है कि हमने तो कोई षड्यंत्र नहीं किया यह जन आशीर्वाद यात्रा नहीं इसे आभार यात्रा कहना चाहिए क्योंकि शिवराज सिंह चौहान और उनकी सरकार अब मप्र से बिदा हो रहे हैं