Sukhwinder Singh Sukhu new CM of Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश में चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस अब अपना सीएम ढूंढने में लग गई है. इस पद के लिए कई नेता दावा कर रहे थे…हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को प्रचंड जीत हासिल हुई है. यहां 68 में से 40 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है. अब कांग्रेस आलाकमान वहां मुख्यमंत्री का नाम तय करने की कवायद में जुट गया है. हालांकि सीएम पद के कई दावेदार होने के कारण वहां दुविधा की स्थिति बनती दिख रही है कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह के अलावा सुखविंदर सिंह सुक्खू, उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह, मुकेश अग्निहोत्री और चंदन कुमार के नाम इस रेस में हैं लेकिन इस पद के लिए प्रतिभा सिंह और सुखविंदर सिंह में कड़ा मुकाबला माना जा रहा है. Sukhwinder Singh Sukhu new CM of Himachal
वहीं आपको बता दे कि इस दुविधा के बीच में हिमाचल प्रदेश में नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान आज शाम ही किए जाने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री होंगे। शनिवार को विधानसभा परिसर शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक के मुख्यमंत्री पद के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम का एलान किया गया। सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, सोशल मीडिया पर भी दिए संकेत- अब केवल औपचारिक ऐलान बाकी।
Also check these links:
इस प्रसिद्ध टीवी एक्टर की उसके बेटे ने ही कर दी हत्या,जानिए क्यों
रोहतक में पिता का हालचाल पूछने आई पत्नी को पुलिस के SPO पति ने पीटा
लिव-इन में रहने वाली लड़की को नहीं भरण पोषण का अधिकार
2500 रूपये में मिला 20 करोड़ का बंगला और ढाई करोड़ कैश, जानिए कैसे
अब आपको सुखविंदर सिंह सुक्खू के बारे में थोड़ी जानकारी देते है कि असल में सुखविंदर सिंह सुक्खू है कौन है…वैसे तो ये नाम किसी जानकारी का मोहताज नहीं है पर फिर आपको बता देतें है कि 58 वर्षीय सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस कैंपेन कमेटी के प्रमुख हैं. वह हिमाचल में रिकॉर्ड 5वीं बार विधायक चुने गए हैं. इस बार उन्होंने बीजेपी के विजय अग्निहोत्री को 3363 मतों के अंतर से हराया है 26 मार्च 1964 को जन्मे सुखविंदर सिंह की पत्नी का नाम कमलेश ठाकुर है. उनकी दो बेटियां हैं. उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पीजी और एलएलबी की ..
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एनएसयूआई से राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। संजौली कॉलेज में पहले कक्षा के क्लास रिप्रेजेंटेटिव और स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन के महासचिव चुने गए। उसके बाद राजकीय महाविद्यालय संजौली में स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए। 1988 से 1995 तक एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष बने। 1995 में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने। 1998 से 2008 तक युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे। नगर निगम शिमला के दो बार चुने हुए पार्षद बने। 2003, 2007, 2017 और अब 2022 में नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए। 2008 में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव बने। 8 जनवरी 2013 से 10 जनवरी 2019 तक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। अप्रैल 2022 में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य बने।Sukhwinder Singh Sukhu new CM of Himachal
Aluminium scrap processing techniques Scrap aluminium residue management Transport regulations for scrap metal handling