Tag: हरियाणा

  • हरियाणा में बाढ़ की विभिषिका! कुमारी शैलजा ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, जनता करेगी अंतिम फैसला

    हरियाणा में बाढ़ की विभिषिका! कुमारी शैलजा ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, जनता करेगी अंतिम फैसला

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी शैलजा ने कहा है कि भाजपा की केेंद्र और राज्य की दोनों सरकार ने अभी तक हरियाणा को विशेष राहत पैकेज क्यों नहीं दिया जा रहा? क्या भाजपा सरकार आम जनता की पीड़ा से मुंह मोड़ चुकी है? सांसद ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अब सरकार की कुनीतियों को, साजिशों को जनता के दरबार में रखेंगे और अब फैसला भी जनता ही करेगी।

    सांसद कुमारी शैलजा फरीदाबाद जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा का एक बड़ा क्षेत्र इस समय बाढ़ की भयंकर चपेट में है। लोगों के घर ढह गए हैं, किसान की महीनों की मेहनत डूब गई है, छोटे दुकानदारों का सामान नष्ट हो गया है और छोटे उद्योग-धंधे पूरी तरह ठप हो गए हैं। बाढ़ की विभिषका झेल रहे कुछ गांवों में तो लोगों के घरों में चूल्हा तक नहीं जल रहा है। मकानों में दरारें आ चुकी हैं, फर्श  बैठ गए है, बाढ़ प्रभावित जिलों में कई कई हजार एकड़ फसले बरबाद हो गई है। सांसद ने कहा कि फरीदाबाद औैद्योगिक क्षेत्र है जहां पर उद्योगों को नुकसान हुआ है, काम धंधा ठप हो गया है श्रमिक भी हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए है। ऐसे में राज्य और केंद्र सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए प्रभावित लोगों की मदद के लिए कदम आगे बढाऩा चाहिए और समय पर मुआवजा दिया जाना चाहिए ताकि लोग स्वयं को संभाल कर अगला कदम उठा सके।

    हरियाणा में बाढ़ की विभिषिका! कुमारी शैलजा ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, जनता करेगी अंतिम फैसला

    भाजपा अभी तक अपना राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष नहीं चुन पाई हैै और संगठन को लेकर कांग्रेस पर बार बार सवाल उठा रही को लेकर सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि भाजपा को किसी पर उंगली उठाने से पहले अपने बारे में सोचना चाहिए। भाजपा के वल दिखावा करती हैै। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते आते रह गई। सांसद ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की अनेक खामियों को उजागर किया, कई साजिशों का पर्दाफाश किया पर सरकार मनमानी कर रही है। सांसद ने कहा कि राहुल गांधी अब जनता के बीच जाकर मुद्दे उठाएंगे और जनता को बताएंगे कि ये भाजपा सरकार किस प्रकार उनके हितों पर कुठाराघात कर रही है, अब तो जनता को ही फैसला करना होगा। सांसद ने कहा कि इन विकट हालात में हरियाणा सरकार द्वारा दिया जा रहा मुआवज़ा ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार है, फिर भी केंद्र सरकार की ओर से हरियाणा को विशेष राहत पैकेज क्यों नहीं दिया जा रहा? क्या भाजपा सरकार आम जनता की पीड़ा से मुंह मोड़ चुकी है?

    सांसद कुमारी शैलजा मांग की हैै कि बाढ़ प्रभावित किसानों को फसल का सौ प्रतिशत मुआवजा तुरंत दिया जाए, जिन दुकानदारों का माल और दुकानें बर्बाद हो गई हैं, उन्हें उचित वित्तीय सहायता प्रदान की जाए, छोटे और मध्यम उद्योगपतियों को ब्याज मुक्त ऋण और आर्थिक पैकेज दिया जाए, ताकि वे अपना धंधा फिर से शुरू कर सकें, प्रभावित परिवारों को पुनर्वास सुविधा और आवश्यक राहत सामग्री तुरंत उपलब्ध कराई जाए। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार के प्रतिनिधियों को चाहिए कि वे सिर्फ कागज़़ी बयानबाज़ी न करें, बल्कि जमीन पर उतरकर वास्तविक स्थिति का आंकलन करें और हर प्रभावित परिवार तक पर्याप्त मदद पहुंचाएं।

  • सिरसा में बाढ़ से बर्बाद धान की फसल पर कुमारी शैलजा का हमला, बीमा कंपनियों और सरकार को चेतावनी

    सिरसा में बाढ़ से बर्बाद धान की फसल पर कुमारी शैलजा का हमला, बीमा कंपनियों और सरकार को चेतावनी

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी शैलजा ने कहा है कि सिरसा सहित प्रदेश के 12 जिलों में धान की फसल बाढ़ और जलभराव से पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है, लेकिन बीमा कंपनियां इसे नुकसान मानने से साफ इंकार कर रही हैं। जिन किसानों ने पूरी ईमानदारी से फसल बीमा योजना के तहत प्रीमियम भरा, परंतु जब मुआवज़ा देने की बारी आई तो कंपनियां और सरकार दोनों ही किसानों से मुंह मोड़ रही हैं। ऐसे में भाजपा सरकार बीमा कंपनियों की मनमानी रोकने के लिए सख्त नियम बनाए जाएं और दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

    मीडिया को जारी बयान में कुमारी शैलजा ने कहा है कि यह किसानों के साथ खुला अन्याय है। बीमा कंपनियों को यह अधिकार किसने दिया कि वे डूबी हुई फसल को ‘नुकसान’ ही न मानें? उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा सरकार इन कंपनियों पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है और आखिर इन्हें इस तरह की मनमानी करने की छूट क्यों दी जा रही है। ऐसा लग रहा है कि सरकार और बीमा कंपनियां आपस में मिली हुई है और किसानों को मुआवजे के नाम पर गुमराह कर रही है। सांसद कुमारी शैलजा ने कहा है कि किसान इस विश्वास में प्रीमियम भरते हैं कि विपरीत परिस्थिति में उन्हें मुआवज़ा मिलेगा लेकिन भाजपा सरकार और बीमा कंपनियों की मिलीभगत से किसानों को उनके अधिकार से वंचित किया जा रहा है। यह सरकार की किसान विरोधी मानसिकता का जीता-जागता उदाहरण है।

    सिरसा में बाढ़ से बर्बाद धान की फसल पर कुमारी शैलजा का हमला, बीमा कंपनियों और सरकार को चेतावनी

    सांसद कुमारी शैलजा ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि तुरंत विशेष गिरदावरी करवाई जाए और बर्बाद हुई फसल का उचित मूल्यांकन किया जाए, सभी प्रभावित किसानों को बिना किसी देरी के मुआवज़ा दिया जाए, बीमा कंपनियों की मनमानी रोकने के लिए सख्त नियम बनाए जाएं और दोषियों पर कार्रवाई की जाए। सांसद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी और जब तक प्रभावित किसानों को उनका हक़ नहीं मिल जाता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। साथ ही सांसद ने कहा कि अगर सरकार संकट की घड़ी में किसानों की मदद करने से पीछे हट रही है तो उसे स्वयं को किसान हितेषी कहने को कोई हक नहीं है। किसान हितों को लेकर भाजपा सरकार की नीयत में शुरू से ही खोट दिखाई दे रहा है।

    सांसद कुमारी शैलजा 15 को ऐलनाबाद में

    सांसद कुमारी शैलजा 15 सितंबर को ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों शामिल होंगी। सोमवार सुबह 09.30 बजे सुनिल गोदारा के निवास स्थान नजदीक अशोका बेकरी, गांधी चौक, ऐलनाबाद जिला सिरसा पहुंचेगी, इसके बाद सुबह 10.00 बजे ऐलनाबाद क्षेत्र के गांव गुडियाखेड़ा, लुदेसर, मानक दीवान, दड़बा कलां, शाहपुरिया और गांव शक्कर मंदोरी में जलभराव से प्रभावित गांवों का दौरा करेंगी।

  • हरियाणा: डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने हाई लेवल क्राइम मीटिंग में दिए सख्त निर्देश, अवैध संपत्ति होगी अटैच, महिलाओं और आम जनता की सुरक्षा पर खास जोर

    हरियाणा: डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने हाई लेवल क्राइम मीटिंग में दिए सख्त निर्देश, अवैध संपत्ति होगी अटैच, महिलाओं और आम जनता की सुरक्षा पर खास जोर

    हरियाणा: हरियाणा पुलिस ने प्रदेशभर में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और जनता को राहत दिलाने के लिए बड़ा अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शत्रुजीत सिंह कपूर ने मधुबन (करनाल) में आयोजित दो दिवसीय हाई लेवल मीटिंग में प्रदेशभर से आए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपराध और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। इस बैठक में उन्होंने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए, जिनमें सबसे अहम है-सूदखोरों और नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई।

    15 दिन का विशेष अभियान

    डीजीपी कपूर ने स्पष्ट किया कि हरियाणा पुलिस आने वाले 15 दिनों तक प्रदेशभर में चल रहे सूदखोरी के अवैध धंधे के खिलाफ विशेष अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि गांव से लेकर शहर तक फैले इन सूदखोरों की पहचान कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जो लोग जरूरतमंदों को मोटे ब्याज पर कर्ज देकर उनका शोषण करते हैं और दबाव बनाकर संपत्तियां हड़प लेते हैं, उनकी अवैध संपत्ति को भी अटैच किया जाएगा।

    हरियाणा: डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने हाई लेवल क्राइम मीटिंग में दिए सख्त निर्देश, अवैध संपत्ति होगी अटैच, महिलाओं और आम जनता की सुरक्षा पर खास जोर

    नशा तस्करी पर भी कार्रवाई

    डीजीपी ने यह भी निर्देश दिए कि पुलिस नशा तस्करों पर नकेल कसते हुए उनकी संपत्तियों को भी जब्त करे। हर थाना प्रभारी को अपने क्षेत्र के गांव और वार्ड को नशा मुक्त घोषित करने की दिशा में ठोस कदम उठाने के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए प्रेरित टीमें गठित की जाएंगी जो जमीनी स्तर पर अभियान को आगे बढ़ाएंगी।

    महिलाओं की सुरक्षा पर खास जोर

    मीटिंग में महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष फोकस किया गया। डीजीपी ने आदेश दिया कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध की जांच उच्च अधिकारी स्वयं करेंगे और पीड़िताओं की काउंसलिंग सुनिश्चित की जाएगी। अगर जेल से बाहर आने के बाद भी आरोपी महिला को परेशान करता है तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    सीसीटीवी से अपराध पर नजर

    डीजीपी ने यह भी घोषणा की कि अब राज्य के अहम स्थलों को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में लाया जाएगा। इसके लिए लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से सीसीटीवी खरीदे जाएंगे। कैमरों की मदद से पुलिस अपराधियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखेगी और अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाया जाएगा।

    पुलिसिंग में सहानुभूति और समानता का संदेश

    बैठक के दौरान डीजीपी कपूर ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ समानता और सहानुभूति की संस्कृति को बढ़ावा दें। उन्होंने पर्यवेक्षीय रैंक के अधिकारियों को समझदारी और सहयोग की भावना से नेतृत्व करने की सलाह दी, ताकि अधीनस्थ कर्मियों में सकारात्मकता बनी रहे और जनता की बेहतर सेवा की जा सके।

    जनता को भी जागरूक करने के निर्देश

    डीजीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान को जनहित से जोड़ते हुए लोगों को जागरूक किया जाए, ताकि कोई भी आम व्यक्ति सूदखोरों या नशा तस्करों के जाल में न फंसे। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज को भी साथ आना होगा।

  • Haryana News: पंचकूला में कार्यक्रम बना यादगार! आवास योजना में खुशियों की सेल्फी, मंच पर CM सैनी का नया अंदाज़

    Haryana News: पंचकूला में कार्यक्रम बना यादगार! आवास योजना में खुशियों की सेल्फी, मंच पर CM सैनी का नया अंदाज़

    Haryana News: पंचकूला में सोमवार को आयोजित “ग्रामीण आवास योजना 2.0” और “शहरी आवास योजना” के प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिस्सा लिया। यह आयोजन प्रदेश के हजारों लाभार्थियों के लिए उम्मीद और उत्साह का संदेश लेकर आया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में लाभार्थियों की बड़ी संख्या ने भाग लिया और उत्साहपूर्वक अपनी भागीदारी निभाई।

    मुख्यमंत्री ने साझा किया सेल्फी मोमेंट

    कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंच से उतरकर आम जनता के साथ मिलकर सेल्फी ली। यह पल न सिर्फ वहां मौजूद लोगों के लिए यादगार बन गया बल्कि यह दिखाता है कि नेता अब लोगों से सीधे जुड़ाव बनाने के नए रास्ते अपना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने खुद भी कहा कि जनता की मुस्कान ही उनके लिए सबसे बड़ा इनाम है।

    Haryana News: पंचकूला में कार्यक्रम बना यादगार! आवास योजना में खुशियों की सेल्फी, मंच पर CM सैनी का नया अंदाज़

    योजनाओं के लाभ से खिले चेहरे

    ग्रामीण और शहरी आवास योजना के तहत जिन लाभार्थियों को घर का सपना पूरा हुआ उनके चेहरे पर संतोष और गर्व की भावना साफ दिख रही थी। मुख्यमंत्री ने बताया कि ये योजनाएं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चलाई जा रही हैं और हर पात्र व्यक्ति को पक्का घर देने का लक्ष्य तय किया गया है। सैनी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य सिर्फ घर देना नहीं बल्कि सम्मान और सुरक्षा भी देना है।

    महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सराहना

    मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में विशेष रूप से महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को योजना से मिले लाभ के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि एक घर मिलने से परिवार की स्थिति में स्थायित्व आता है और बच्चों का भविष्य भी सुरक्षित होता है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी योजनाओं का दायरा और बढ़ाया जाएगा ताकि कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे न सोए।

    पंचकूला बना सुशासन और सेवा का प्रतीक

    कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री के व्यवहार और संवाद शैली की खूब सराहना की। खासकर जब उन्होंने मंच से नीचे उतरकर लोगों से मिलना शुरू किया तो माहौल और भी आत्मीय हो गया। कार्यक्रम ने यह साबित किया कि पंचकूला न केवल विकास का केंद्र बन रहा है बल्कि सुशासन और सेवा भावना का प्रतीक भी बनता जा रहा है।

  • Haryana News: धाकड़ बेटी रचना ने फिर रचा इतिहास! विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल, अब ओलंपिक में दिखाएगी दम

    Haryana News: धाकड़ बेटी रचना ने फिर रचा इतिहास! विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल, अब ओलंपिक में दिखाएगी दम

    Haryana News: चरखी दादरी के छोटे से गांव बौंद खुर्द की रचना ने वो कर दिखाया है जो हर खिलाड़ी का सपना होता है। ग्रीस में आयोजित अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के 43 किलोग्राम वर्ग में रचना ने स्वर्ण पदक जीतकर देश और हरियाणा का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया। रचना की यह जीत सिर्फ एक पदक नहीं है बल्कि हर उस बेटी के लिए प्रेरणा है जो सपने देखती है और मेहनत से उन्हें सच करती है।

     वियतनाम में भी लहराया था तिरंगा

    इससे पहले रचना ने वियतनाम में आयोजित एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था। वहां भी उन्होंने विरोधियों को दमदार प्रदर्शन से चौंकाया था और भारत के लिए गोल्ड जीतकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। उनकी लगातार दूसरी अंतरराष्ट्रीय जीत ने साबित कर दिया है कि वो अब उभरती नहीं बल्कि स्थापित चैंपियन हैं।

    Haryana News: धाकड़ बेटी रचना ने फिर रचा इतिहास! विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल, अब ओलंपिक में दिखाएगी दम

    परिवार और गांव में जश्न का माहौल

    रचना की इस ऐतिहासिक जीत के बाद उनके गांव बौंद खुर्द में खुशी की लहर दौड़ गई है। गांववालों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया और मिठाइयां बांटी। रचना के माता-पिता की आंखों में गर्व और आंसू दोनों थे। उन्होंने कहा कि रचना बचपन से ही मेहनती थी और उसने हमेशा देश के लिए खेलने का सपना देखा था।

    मेहनत और समर्पण की मिसाल

    रचना की यह सफलता रातोंरात नहीं आई है। उन्होंने कड़ी मेहनत, कठिन प्रशिक्षण और अनुशासन का पालन करके यह मुकाम हासिल किया है। उनके कोच का कहना है कि रचना हर सुबह सबसे पहले अखाड़े में पहुंचती थी और घंटों तक अभ्यास करती थी। उनकी लगन और जज्बा ही उन्हें आज विश्व चैंपियन बना पाया है।

    आने वाले मुकाबलों में भी है नजरें

    अब रचना की नजरें आने वाले बड़े टूर्नामेंट्स पर टिकी हैं। कोच और रचना दोनों का कहना है कि उनका अगला लक्ष्य ओलंपिक में देश के लिए पदक लाना है। सरकार और कुश्ती संघ से उम्मीद है कि वे रचना जैसे खिलाड़ियों को और अधिक समर्थन देंगे ताकि वे आने वाले वर्षों में भारत को और ज्यादा गौरव दिला सकें।

  • Haryana: राष्ट्रीय स्तर पर छाई हरियाणा के छोरे की शॉर्ट फिल्म गिद्ध! 71वें नेशनल फिल्म अवार्ड में मिला राष्ट्रीय सम्मान

    Haryana: राष्ट्रीय स्तर पर छाई हरियाणा के छोरे की शॉर्ट फिल्म गिद्ध! 71वें नेशनल फिल्म अवार्ड में मिला राष्ट्रीय सम्मान

    Haryana: हरियाणा वाले खेलों व गानों में तो अपनी धाम जमाए ही हुए है। वहीं अब हरियाणा की फिल्में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने लगी हैं। प्रदेश के महेंद्रगढ़ जिले के कस्बे अटेली निवासी एवं फिल्म निर्माता मनीष सैनी को 71वें नेशनल फिल्म अवार्ड में उनकी फिल्म गिद्ध के लिए बेस्ट शॉर्ट फिल्म का पुरस्कार मिला है। इस पुरस्कार ने हरियाणा की मिट्टी की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। मनीष सैनी के नाम यह तीसरा नेशनल अवार्ड है।

    मनीष सैनी केवल हरियाणा ही नहीं अन्य प्रदेशों में भी अपनी फिल्मों को लेकर सम्मानित हो चुके हैं। मनीष सैनी को इससे पहले 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में उनकी पहली गुजराती फिल्म ढह (2017) के लिए गुजराती में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिल चुका है। इसके बाद 69वें नेशनल अवॉर्ड में उनकी फिल्म गांधी एंड कंपनी को बेस्ट चिल्ड्रन फीचर फिल्म के तौर पर सम्मानित किया गया था।

    Haryana: राष्ट्रीय स्तर पर छाई हरियाणा के छोरे की शॉर्ट फिल्म गिद्ध! 71वें नेशनल फिल्म अवार्ड में मिला राष्ट्रीय सम्मान

    सीएम नायब सैनी ने दी बधाई

    प्रदेश के सीएम नायब सैनी ने मनीष को उसकी उपलब्धि को लेकर बधाई देते हुए उसकी योग्यता को सराहा है। सीएम नायग सैनी ने कहा कि हरियाणा के लाल ने रच दिया इतिहास! 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में हरियाणा के अटेली निवासी मनीष सैनी द्वारा निर्देशित शॉर्ट फिल्म गिद्द को सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। यह उनका तीसरा नेशनल अवॉर्ड है, जो उनकी रचनात्मक प्रतिभा और समर्पण का परिचायक है। मैं इस उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ और कामना करता हूँ कि वे इसी प्रकार अपनी कला के माध्यम से हरियाणा का नाम देश-दुनिया में रोशन करते रहें।

    भाजपा परिवार ने भी दी शुभकामनाएं

    वहीं बीजेपी हरियाणा परिवार की ओर से भी मनीष सैनी को बधाई दी गई है। भाजपा परिवार ने बधाई संदेश में लिखा गया है कि हरियाणा का गर्व, अटेली की शान! 71वें नेशनल फिल्म अवार्ड में मनीष सैनी जी की फिल्म गिद्ध को बेस्ट शॉर्ट फिल्म का पुरस्कार मिलने पर भाजपा हरियाणा परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह मनीष सैनी जी के नाम तीसरा नेशनल अवार्ड है, जो न केवल उनके रचनात्मक कौशल का प्रमाण है। महेंद्रगढ़ जिले की अटेली विधानसभा से निकलकर देशभर में अपनी पहचान बनाना युवाओं के लिए प्रेरणा है।

  • Haryana News: हनीट्रैप मामले में महिला की गिरफ्तारी, चेयरपर्सन रेनू भाटिया के आदेश पर हुई कार्रवाई

    Haryana News: हनीट्रैप मामले में महिला की गिरफ्तारी, चेयरपर्सन रेनू भाटिया के आदेश पर हुई कार्रवाई

    Haryana News: पंचकूला स्थित हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया के निर्देश पर एक महिला को हनीट्रैप मामले में पंचकूला से गिरफ्तार किया गया है। महिला की पहचान कृतिका, निवासी गुरुग्राम के रूप में हुई।

    जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम और फरीदाबाद पुलिस द्वारा महिला को पूछताछ के लिए पंचकूला सेक्टर-4 स्थित महिला आयोग कार्यालय लाया गया था, जहाँ महिला आयोग की चेयरपर्सन ने साक्ष्यों के आधार पर महिला की गिरफ्तारी के आदेश दे दिए। गिरफ्तारी के डर से महिला आयोग कार्यालय से भागने की कोशिश की, लेकिन दफ्तर के बाहर निकलते ही पुलिस ने उसे राउंडअप कर हिरासत में ले लिया।

    Haryana News: हनीट्रैप मामले में महिला की गिरफ्तारी, चेयरपर्सन रेनू भाटिया के आदेश पर हुई कार्रवाई

    रेनू भाटिया ने बताया कि आरोपी महिला पर एक युवक और उसके परिवार को रेप के झूठे आरोपों में फंसाकर ब्लैकमेल करने, पैसों की मांग करने और धमकाने के गंभीर आरोप हैं। महिला युवक के घर जाकर भी लगातार हंगामा करती रही है। पूछताछ में आरोपी महिला ने अपनी गलती स्वीकार की, जिससे सभी आरोप सिद्ध हो गए। महिला ने आरोप कबूल करने के बाद बुधवार सुबह लड़के के घर जाकर दोबारा हंगामा किया मानसिक दबाव बनाने की कोशिश की। उक्त महिला खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताकर बिना किसी वैध पहचान पत्र के कई करोड़ों की डीलिंग में संलिप्त रही है। जिसके सीसीटीवी फुटेज आयोग को प्राप्त हुए हैं।

    महिला आयोग के अनुसार, लड़की 12 साल से अपने घर नहीं गई है। उसके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबरों से प्राप्त चैट्स और कॉल रिकॉर्ड्स से स्पष्ट हुआ कि यह मामला बलात्कार का नहीं, बल्कि एक हनीट्रैप की साजिश है। महिला आयोग ने आरोपी महिला का मोबाइल जप्त कर लिया है, जिसकी तकनीकी जांच फरीदाबाद पुलिस द्वारा की जाएगी। साथ ही, महिला के परिवारिक पृष्ठभूमि की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पंचकूला महिला थाना पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर आगामी जांच हेतु फरीदाबाद पुलिस के हवाले करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। महिला की आपराधिक पृष्ठभूमि और पहले की गतिविधियों को लेकर भी विस्तृत जांच की जाएगी।

    आयोग की अध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि महिला आयोग बेटियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन अगर कोई महिला कानून का दुरुपयोग कर निर्दोषों को फंसाती है, तो आयोग ऐसे मामलों में भी निष्पक्ष जांच करेगा।

  • Haryana News: पढ़ाई से परेशान किशोर ने ली अपनी जान! घर में सुबह कमरे में लटका मिला शव

    Haryana News: पढ़ाई से परेशान किशोर ने ली अपनी जान! घर में सुबह कमरे में लटका मिला शव

    Haryana News: हरियाणा के जींद जिले के नगूरां गांव में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। गांव के 16 वर्षीय राहुल ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब यह घटना हुई उस वक्त उसके पिता रामपाल घर पर नहीं थे और केवल उसकी बहन ही घर में मौजूद थी। जैसे ही बहन ने राहुल को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो वह घबरा गई और शोर मचाकर आस-पड़ोस के लोगों को बुलाया।

     अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित

    पड़ोसियों ने तत्काल अलेवा थाना पुलिस को सूचना दी और राहुल को फंदे से उतारकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन अफसोस की बात यह रही कि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे ने पूरे परिवार और गांव को सदमे में डाल दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जरूरी कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

    Haryana News: पढ़ाई से परेशान किशोर ने ली अपनी जान! घर में सुबह कमरे में लटका मिला शव

    मां की मौत के बाद अकेला रह गया था राहुल

    राहुल के पिता रामपाल ने बताया कि उनकी पत्नी का निधन तीन-चार साल पहले हो चुका था। इसके बाद से राहुल और उसकी बहन ही उनके साथ रहते थे। राहुल दसवीं कक्षा में पढ़ रहा था और बीते कुछ दिनों से वह पढ़ाई को लेकर काफी तनाव में था। पिता का कहना है कि राहुल का व्यवहार पिछले कुछ समय से बदला हुआ था लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा।

    मानसिक दबाव ने ली जान

    जांच अधिकारी जयबीर के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि राहुल पढ़ाई के कारण मानसिक रूप से परेशान था। वह खुद को पढ़ाई में पिछड़ा हुआ महसूस कर रहा था और इसी वजह से उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। परिजनों ने भी इस बात की पुष्टि की कि पढ़ाई के तनाव ने ही राहुल की जान ले ली।

    सवाल खड़ा करता समाज और शिक्षा व्यवस्था पर

    इस घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या हमारी शिक्षा प्रणाली और सामाजिक सोच बच्चों पर जरूरत से ज्यादा दबाव तो नहीं बना रही। एक 16 वर्षीय बच्चा अगर इस हद तक परेशान हो जाए कि अपनी जान दे दे तो यह केवल पारिवारिक नहीं बल्कि सामाजिक विफलता भी है। जरूरत है कि हम अपने बच्चों से संवाद करें और उन्हें पढ़ाई के साथ मानसिक सहारा भी दें।

  • Haryana Crime: शांतिनगर में मजदूर की खून से लथपथ लाश मिली! हत्या से इलाके में दहशत, मस्जिद के पास मिली लाश

    Haryana Crime: शांतिनगर में मजदूर की खून से लथपथ लाश मिली! हत्या से इलाके में दहशत, मस्जिद के पास मिली लाश

    Haryana Crime: शांतिनगर (कुर्डी) गांव में रहने वाले 34 वर्षीय अजयब सिंह की लाश सुबह मस्जिद के पास खून से लथपथ हालत में मिली। उसकी सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। मृतक मजदूरी करता था और अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चों को छोड़ गया। उसकी पत्नी रीना देवी ने पुलिस को बताया कि रात करीब 9:30 बजे दो लोग उनके घर घुसे और धमकियां देने लगे। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने गाली-गलौच की और धक्का भी दिया। चिल्लाने पर दोनों भाग गए।

    आधी रात को फिर दी गई जान से मारने की धमकी

    रीना देवी ने बताया कि उसी रात करीब 12 बजे आरोपी फिर से उनके घर आए और इस बार साफ कहा कि वे उसके पति को जान से मार देंगे। इस वक्त भी अजयब सिंह घर पर नहीं था। धमकी देने के बाद दोनों आरोपी वहां से चले गए। इस पूरी घटना ने परिवार को डरा दिया लेकिन सबसे बड़ा झटका उन्हें सुबह मिला जब अजयब की लाश मिली।

    Haryana Crime: शांतिनगर में मजदूर की खून से लथपथ लाश मिली! हत्या से इलाके में दहशत, मस्जिद के पास मिली लाश

    सुबह मस्जिद के पास मिली लाश

    सुबह जब लोग मस्जिद के पास से गुजरे तो उन्होंने वहां खून से सनी लाश देखी। पुलिस को सूचना दी गई और थोड़ी ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि लाश अजयब सिंह की थी। उसके सिर पर गहरी चोट थी जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई और लोगों में दहशत का माहौल है।

    हत्या का मामला दर्ज, जांच जारी

    थाना झांसा के एसएचओ गुलाब सिंह ने बताया कि रीना देवी की शिकायत पर दोनों आरोपियों दिलबाग सिंह और शरीफ अली के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

    बच्चों के सामने उजड़ गया पूरा संसार

    तीन छोटे बच्चों की आंखों के सामने से उनका पिता अचानक चला गया। घर में मातम का माहौल है और रीना देवी की हालत बदहवास है। वह बार-बार यही कह रही है कि अगर पुलिस पहले से सचेत होती तो शायद अजयब की जान बच सकती थी। परिवार न्याय की मांग कर रहा है और गांववाले भी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

  • Haryana News: विपक्ष के दबाव में झुकी सरकार, बराला को दिखाया बाहर का रास्ता

    Haryana News: विपक्ष के दबाव में झुकी सरकार, बराला को दिखाया बाहर का रास्ता

    Haryana News: हरियाणा सरकार ने हाल ही में जब अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद पर विकास बराला की नियुक्ति की तो यह फैसला तुरंत ही विपक्ष के निशाने पर आ गया। विकास बराला वही नाम है जो वर्ष 2017 में वर्णिका कुंडू छेड़छाड़ मामले में सुर्खियों में आया था। उनके खिलाफ अब भी कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। ऐसे में उनकी नियुक्ति को लेकर पूरे राज्य में विवाद खड़ा हो गया।

    विपक्ष का हमला और सरकार की फजीहत

    जैसे ही सरकार ने विकास बराला का नाम अपनी लीगल टीम में शामिल किया वैसे ही कांग्रेस और इनेलो जैसे दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी। विपक्ष ने सवाल उठाया कि एक आरोपी को सरकार का प्रतिनिधि कैसे बनाया जा सकता है। इस कदम को उन्होंने महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताया और बीजेपी की नीति और नीयत पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया।

    Haryana News: विपक्ष के दबाव में झुकी सरकार, बराला को दिखाया बाहर का रास्ता

    सरकार का यू-टर्न और हटाने का आदेश

    लगातार दबाव और आलोचना के बीच सरकार को आखिरकार बैकफुट पर आना पड़ा। सोमवार दोपहर सरकार ने विकास बराला को अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद से हटाने का आदेश जारी कर दिया। ये वही सरकार थी जो कुछ दिन पहले तक उनकी नियुक्ति का बचाव कर रही थी। लेकिन जब राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ने लगी तो सरकार ने यू-टर्न ले लिया।

    विकास बराला की नियुक्ति पर बीजेपी की दलीलें

    जब विकास बराला की नियुक्ति पर बीजेपी नेताओं से सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि नेताओं के बेटे भी तो कोई नौकरी या पेशा अपना सकते हैं। लेकिन जब उनसे यह पूछा गया कि क्या यह उचित है कि एक ट्रायल फेस कर रहा व्यक्ति राज्य का कानूनी अधिकारी बने तो वे सवालों से बचते नजर आए। इससे उनकी स्थिति और भी असहज हो गई।

    विपक्ष ने छीना सरकार का मुद्दा

    विकास बराला को हटाने के इस फैसले से यह साफ हो गया कि सरकार विपक्ष के हमलों को झेलने की स्थिति में नहीं थी। सरकार ने एक ऐसा फैसला वापस लिया जिसे लेकर विपक्ष ने माहौल बना लिया था। अब यह कहना गलत नहीं होगा कि विकास बराला का नाम सरकार के लिए राजनीतिक सिरदर्द बन गया था जिसे हटाकर ही राहत मिली।